64 साल की डांसिंंग दादी ने 'केसरिया' पर दिखाए देसी मूव्स, देखें VIDEO
नई दिल्ली, 29 सितंबर: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म को रिलीज को 20 दिन हो चुके हैं और अब भी करोड़ों में कमाई जारी है। फिल्म का गाना 'केसरिया तेरा इश्क है' भी जबरदस्त हिट हो गया है। यह गाना अभी तक लोगों की जुबान पर है। अब सोशल मीडिया पर देसी दादी का वीडियो वायरल हुआ है। 64 साल की रवि बाला शर्मा ने केसरिया सॉन्ग पर डांस करते हुए खुद का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

'केसरिया' सॉन्ग पर थिरकीं देसी दादी
अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं तो आप जानते होंगे की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का 'केसरिया' सॉन्ग जबरदस्त हिस्ट है। कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने इस गाने के बैकग्राउंड में वीडियो अपलोड किए हैं। 64 वर्षीय रवि बाला शर्मा ने भी 'केसरिया' पर थिरकते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया। पीले रंग की स्कर्ट और गुलाबी ब्लाउज पहने रवि बाला ने 'केसरिया' पर बेहद खूबसूरती से डांस किया।

डांसिंग दादी के नाम से मशहूर हैं रवि बाला शर्मा
रवि बाला शर्मा अर्टिस्ट हैं। वह डांसिंग दादी के नाम से मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर डांसिंग दादी के दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। दादी को कई सेलेब्स भी फॉलो करते हैं। दादी अपने डांस से लोगों को दिवाना बना लेती हैं। डांसिंग दादी ने 4 दिन पहले 'केसरिया' सॉन्ग पर डांस किया था और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दादी के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 70 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

ब्रह्मास्त्र की करोड़ों की कमाई जारी
बता दें, फिल्म ने पहले दिन 36 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 120.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते की बात तो 168.75 और दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 222.30 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 257 करोड़ रुपए के करीब हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications