देश में सबसे खराब रहा बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट, 64 % फेल, जानिए वजह

बिहार बोर्ड में कुल मिलाकर 64 प्रतिशत छात्र फेल हो गए हैं, जिसमें 70 फीसदी साइंस स्ट्रीम, 63 प्रतिशत आर्ट्स और 26 फीसदी कॉमर्स के स्टूडेंट शामिल हैं।

पटना। आज बिहार स्कूल एज्यूकेशन बोर्ड ने 12वीं के तीनों संकाय विज्ञान, कला और वाणिज्य के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं लेकिन रिजल्ट उम्मीद से कहीं ज्यादा खराब हैं। बिहार बोर्ड में कुल मिलाकर 64 प्रतिशत छात्र फेल हो गए हैं, जिसमें 70 फीसदी साइंस स्ट्रीम, 63 प्रतिशत आर्ट्स और 26 फीसदी कॉमर्स के स्टूडेंट शामिल हैं।

आपको बता दें कि इस वर्ष इस परीक्षा में 12. 61 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस वर्ष तीनों संकाय के परिणामों में पिछले साल के मुकाबले भारी गिरावट दर्ज हुई है।

सक्‍सेस रेट बहुत गिर गया

जिस पर एक बहस छिड़ गई है कि आखिर इसके पीछे का कारण क्या है ? जानकारों का मानना है कि पिछले साल सामने आया 'टॉपर्स स्कैम' इस रिजल्ट की मुख्य वजह है इसलिए ही बिहार बोर्ड ने इस बार काफी सख्ती से कॉपियां चेक की हैं। बिहार स्‍कूल एग्‍जामिनेशन बोर्ड ने भी माना है कि इस बार सक्‍सेस रेट बहुत ज्यादा गिर गया है।

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में नहीं दिखेंगे बिहार के लाल या लाली

लेकिन जिस तरह से परिणाम सामने आया है उसने यह तय कर दिया है कि दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के टॉप-10 कॉलेजों में बिहार बोर्ड के किसी भी छात्र को दाखिला को नहीं मिलने जा रहा है। यही नहीं बिहार के टॉपरों को भी मनपसंद विषयों में दाखिला मिलना बहुत मुश्किल होगा।

ये हैं टॉपर्स

आपको बता दें कि इस साल पटना कॉमर्स कॉलेज के प्रियांशू जायसवाल कॉमर्स संकाय में टॉपर हैं, उन्हें 500 में से 408 अंक प्राप्त हुआ है। वहीं, सिमुलतला स्कूल की खुशबू कुमारी साईंस टॉपर बनीं हैं। खुशबू को 500 में से 431 अंक मिले हैं जबकि समस्तीपुर RMS उत्क्रमित स्कूल के गणेश कुमार आर्ट्स में अव्वल रहे हैं। गणेश को 500 में से 413 अंक प्राप्त हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+