Uttarakhand Board Result 2017: आ गया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें नतीजा
परीक्षा परिणाम देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या results.gov.in पर लागइन करें।
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है, इसके साथ ही बोर्ड ने 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया है।
कैसे देखें रिजल्ट
- परीक्षा परिणाम देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर लाग इन करें।
- 10वीं क्लास के रिजल्ट के लिए हाईस्कूल रिजल्ट पर क्लिक करें।
- 12वीं क्लास के रिजल्ट के लिए 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना क्रमांक संख्या डालें और रिजल्ट चेक करें।
- इसके बाद अपने इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष हाइस्कूल में 1,53,814 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,48,231 जबकि व्यक्तिगत 5583 थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में 1,33,417 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,25,087 जबकि व्यक्तिगत 8330 परीक्षार्थी शामिल थे।













Click it and Unblock the Notifications