कांग्रेस को तगड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी के 64 नेताओं ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, 30 अगस्त: गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से अपना दशकों पुराना रिश्ता खत्म कर दिया है। अपने पत्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। गुलाम नबी अब खुद की पार्टी तैयार करने वाला हैं। ऐसे में जिस दिन उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ा तो उनके साथ जम्मू-कश्मीर के कई पूर्व विधायक और मंत्रियों ने भी पार्टी को झटका देते हुए अपना इस्तीफा दे दिया। वहीं अब गुलाम नबी आजाद के पार्टी के जाने के बाद जम्मू कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।
Recommended Video

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद अब जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के अंदर नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लग गई है। पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद, पूर्व मंत्री माजिद वानी, मनोहर लाल शर्मा समेत 64 बडे़ नेताओं ने कांग्रेस से अपना इस्तीफे का ऐलान कर दिया। यह सब कांग्रेस छोड़कर गुलाम नबी आजाद की नई पार्टी में शामिल होंगे।
गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद सहित जम्मू-कश्मीर के 64 कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री माजिद वानी, घारू चौधरी, मनोहर लाल शर्मा, पूर्व विधायक बलवान सिंह, जम्मू कश्मीर कांग्रेस के सचिव नरिंदर शर्मा और महासचिव गौरव मगोत्रा का नाम शामिल हैं।
खुद की पार्टी बनाएंगे गुलाम नबी आजाद
आपको बता दें कि कांग्रेस आलाकमान की कार्यशैली से लंबे वक्त से खफा चल रहे गुलाम नबी आजाद ने आखिरकार पिछले हफ्ते पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया था। आजाद कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट के हिस्सा थे। जो पार्टी के अंदर लगातार कई बदलाव की मांग करते आ रहे थे। वहीं गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा देने के बाद ऐलान किया कि वह जम्मू कश्मीर में नई पार्टी का गठन करेंगे और विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे। साथ ही कहा था कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications