पुलिसकर्मी पर लगा 6 साल के बच्चे से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 6 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम गोवर्धन की एक कॉलोनी में एक सिपाही द्वारा 6 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म का यह मामला सामने आया। सिपाही के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 6 years child Physical attack by cops in mathura, arrested

घटना के संबंध में मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि मूलत: मेरठ के हस्तिनापुर निवासी कुलदीप कुलदीप सिंह पिछले 3 महीने से गोवर्धन में मोटर साइकिल दस्ते चेतक पर तैनात है। वह गोवर्धन में ही एक कॉलोनी में किराए पर रह रहा है। उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसके छह साल के बेटे के साथ दुष्कर्म किया है। एसएसपी ने बताया कि बच्चे की शिकायत पर जब वह उसके पास वहां पहुंची तो सिपाही वहां से भाग खड़ा हुआ।

एसएसपी ने कहा कि प्रथमदृष्टया सिपाही को दोषी पाते हुए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उसकी बर्खास्तगी के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है। वैसे इस मामले में गोवर्धन के पुलिस उपाधीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि बच्ची के साथ रेप और दुष्कर्म का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले देखने को मिल चुके हैं।

यूपी के उन्नाव में छत पर सो रही एक किशोरी को पड़ोसी उठा ले गया और शराब ठेके के अंदर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। मौके पर मौजूद सेल्समैन ने भी उसके साथ रेप किया। सुबह जब किशोरी घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने खोजना शुरू किया। खोजबीन के बाद किशोरी शराब के ठेके के अंदर बंद मिली। मां की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी व सेल्समैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- सादे कपड़ों में पहुंचे एडीजी से लड़ने लगा सिपाही, जैसे ही पता चला फिर वीडियो में देखिए क्या हुआ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+