6 साल की रिमझिम ने सीएम योगी को खड़ाऊं देकर पूरी की अपने पिता का अंतिम इच्छा

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मृतक संविदा बिजलीकर्मी की 6 साल की बेटी से मुलाकात की है। मृतक कर्मी की 6 साल की बेटी रिमझिम ने उन्हें गिफ्ट में खड़ाऊं दीं। जो कि उसके पिता ने सीएम योगी के लिए बनाई थीं। इसके बाद सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर रिमझिम को पांच लाख रुपया की आर्थिक सहायता भी दी। दरअसल मृतक कर्मी के बेटी ने जिद कर पकड़ ली थी कि वह खड़ाऊं सीएम योगी को भेंट करके अपने पिता का अंतिम इच्छा पूरी करेगी।

यह खड़ाऊं रिमझिम के पिता आनंद शर्मा ने खुद बनाई थी

यह खड़ाऊं रिमझिम के पिता आनंद शर्मा ने खुद बनाई थी

माल गांव के सालेहनगर में रहने वाली रिमझिम के सिर से तीन साल पहले ही मां का साया उठ चुका था। बीते साल नवंबर माह में पिता आनंद शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह अपने नाना-नानी के पास रह रही थी। पिता की मौत के कुछ दिन बाद बच्ची सीएम योगी आदित्यनाथ को खड़ाऊं भेंट करने की ज़िद्द कर रही थी। दरअसल खड़ाऊं भेट करने की ज़िद्द के पीछे उसके पिता की अंतिम इच्छा थी। यह खड़ाऊं रिमझिम के पिता आनंद शर्मा ने खुद बनाई थी।

सीएम योगी ने बच्ची को दुलारा

सीएम योगी ने बच्ची को दुलारा

बच्ची की खड़ाऊं देने की इच्छा की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री योगी ने खुद बच्ची से मिलने की इच्छा जता उसे मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया। गुरुवार को सीएम आवास पहुंची रिमझिम ने अपने नन्हे हाथों से पिता द्वारा तैयार की गई खड़ाऊं मुख्यमंत्री योगी को सौंपी। इस मौके पर सीएम योगी ने बच्ची को दुलारा। इस दौरान सीएम ने बच्ची पूछा, इसे किसने बनाया है? रिमझिम ने तुरंत कहा, मेरे पापा ने। तुरंत फिर आदित्यनाथ से सवाल किया, उन्होंने क्या कहा था? इस पर उसने कहा, उन्होंने कहा था कि वह इसे योगी बाबा को देने चाहते हैं।

घर और पांच लाख की दी सहायता

घर और पांच लाख की दी सहायता

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने रिमझिम और उसके परिवार के बारे में जानकारी करने के लिए कहा। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमझिम से उसकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने रिमझिम की पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की और स्थानीय प्रशासन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसकी नानी को आवास आवंटित करने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+