हिमाचल प्रदेश: तेज रफ्तार कार पलटी, 6 तीर्थ यात्रियों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी लोग कार में सवार थे और तीर्थ स्थान जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग मणिमहेश जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। मरने वालों के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।












Click it and Unblock the Notifications