अरुणाचल प्रदेश के खोंसा में ढेर हुए 6 NSCN आतंकी, असम राइफल्स ने चलाया था ऑपरेशन
गुवाहाटी। असम राइफल्स ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में एक ऑपरेशन में एनएससीएन के छह आतंकियों को ढेर कर दिया है। असम राइफल्स को हथियारों से लैस आतंकियों के बारे में इंटेलीजेंस इनपुट मिली थी। इसके बाद सशस्त्र बल की तरफ से एक ऑपरेशन चलाया गया और इन आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

Recommended Video
Arunachal Pradesh में बड़ा ऑपरेशन, Khonsa में 6 NSCN आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी
यह एनकाउंटर अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले के तहत आने वाले खोंसा में हुआ है। यह जगह असम के तिनसुकिया से करीब 50 किलोमीटर दूर पूर्व में है। इस एनकाउंटर में एक सैनिक भी घायल हो गया है। मारे गए आतंकियों के पास से छह राइफल और भारी गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications