कोहरे के कारण रेल और विमान सेवाएं प्रभावित, लोग परेशान
आज दिल्ली से उड़ान भरने वाली 6 इंटरनेशनल फ्लाइट्स, 8 डोमेस्टिक फ्लाइट्स अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैंं।
नई दिल्ली। कड़कड़ाती ठंड और कोहरे के कारण इस समय लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कोहरे का आलम ये है कि आज दिल्ली से उड़ान भरने वाली 6 इंटरनेशनल फ्लाइट्स, 8 डोमेस्टिक फ्लाइट्स अपने तय समय से काफी देर से चल रही है तो वहीं 24 ट्रेनें भी विलंब से चल रही है जबकि एक ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
और बढ़ेगी ठंड क्योंकि आएगी तापमान में कमी
कोहरे और ठंड की मार का असर सबसे ज्यादा उत्तर भारत के लोगों पर हुआ है। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है।
लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट
यूपी के लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट हैं। लखनऊ और कानपुर से गुजरने वाली करीब 60 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 40 घंटे तक के विलंब से चल रही थीं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने के आसार जताए हैं।













Click it and Unblock the Notifications