एक शिक्षक के सहारे चल रहा ओडिशा का ये प्राथमिक विद्यालय
ओडिशा सरकार छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने और उनके स्किल डेवलेपमेंट के लिए योजनाएं संचालित कर रही है और बेहतर शिक्षा देने का दावा कर रही है। वहीं राज्य सरकार के इन दावों के बीच ओडिशा के पिपिली ब्लॉक में, बैरागढ़ प्राथमिक विद्यालय है जो अकेले एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है।

सांकेतिक फोटो
इस स्कूल में 47 छात्र पढ़ते हैं जिन्हें पढ़ाने से लेकर मिड-डे-मील समेत सरकारी कामकाज देखना पड़ता है। इतना ही नहीं प्राथमिक विद्यालय की पांच कक्षाओं के 47 विद्यार्थियों को एक ही कक्षा में बैठाकर शिक्षक सभी को पढ़ाने को मजबूर हैं। ऐसे में अलग'-अलग पांच कक्षाओं में पढ़ने वालों बच्चों को कैसी शिक्षा मिल रही होगी इसका अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं।
इस स्कूल के शिक्षक कृष्णा पटनायक ने कहा मुझे एक समय में सभी पाँच कक्षाओं को पढ़ाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, मुझे आधिकारिक दस्तावेज और एमडीएम की भी देखभाल करनी होती है। इस समस्या से मैंने बीईओ को अवगत करा दिया है। उन्होंने मुझे जल्द से जल्द शिक्षक पद भरने का आश्वासन दिया है। बीईओ से बार-बार शिकायत के बावजूद इस विद्यालय में शिक्षकों की समस्या बरकरार है।
अभिभावक रूबी भोई ने कहाहम अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए उन्हें स्कूल भेजते हैं। लेकिन यहां शिक्षक नहीं हैं. पहले दो शिक्षक थे. लेकिन उनके तबादले के बाद यह स्कूल केवल एक शिक्षक के पास रह गया है।"












Click it and Unblock the Notifications