वाघा बॉर्डर मेें मृतकों की संख्या बढ़कर 59 हुई
वाघा। वाघा बोर्डर पर रविवार शाम को हुए जोरदार बम घमाके में एक आतंकवादी ने खुद के तो चिथड़े उड़ा ही लिए साथ ही पचास से ज्यादा बेगुनाह लोगों को मौत की नींद भी सुला गया। खबर है कि अभी तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। इसमें अभी कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पाकिस्तान में रविवार शाम वाघा बॉर्डर पर परेड हो रही थी। जब यह धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिससे मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट को एक फिदायीन हमलावर ने अंजाम दिया। मरने वालों में 11 महिलाएं, बच्चे और 3 पाकिस्तान रेंजर भी शामिल हैं।
इस संगठन का है हाथ
पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े आतंकी संगठन जांदुल्लाह ने ली है। इसी खतरनाक संगठन ने पिछले साल सितंबर में भी पेशावर के एक चर्च में आत्मघाती हमला किया था जिसमें 78 लोगों की मौत होने की खबर थी।













Click it and Unblock the Notifications