Farmers protest: गाजीपुर बॉर्डर पर ठंड से 57 साल के किसान की मौत
नई दिल्ली। farmers protest updates. केंद्र के नए कृषि कानूनों(farm laws) के विरोध में किसानों का विरोध (Farmers Protest) प्रदर्शन जारी है। दिल्ली(delhi) की अलग अलग सीमाओं पर धरने पर बैठे किसानों के आंदोलन का आज 37वां दिन हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान गल्तान सिंह की मौत के बाद अन्नदाताओं में शोक की लहर है। किसान नेताओं ने कहा इस बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
Recommended Video

नए साल के पहले दिन दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर एक 57 साल के किसान गलतान सिंह की मौत हो गई। गलतान सिंह यूपी के बागपत जिले के नांगल भावनपुर गांव के रहने वाले थे। भारतीय किसान यूनियन के शमशेर राणा ने ये जानकारी दी। शुरुआत जांच में पता चला है कि गलतान सिंह तोमर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। अभी तक 20 से ज़्यादा किसान इस आंदोलन में शहीद हो चुके हैं।
गत दिनों सिंघु बॉर्डर पर एक 38 वर्षीय किसान भीम सिंह की भी कड़ाके की ठंड के कारण मौत हो गई थी। एक अन्य किसान जयसिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। किसानों की लगातार होती मौतों के बाद भी अन्य किसान अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में नववर्ष के मौके पर भीषण शीत लहर के कहर और तापमान के 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के बाद भी दिल्ली से लगी सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है।
दिल्ली के सिंघु, टिकरी, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर समेत बुराड़ी आदि जगहों पर प्रदर्शन कर रहे किसान सीमा पर ही नया साल मना रहे हैं। सरकार और किसान संगठनों के बीच बुधवार को हुई छठे दौर की वार्ता में बिजली संशोधन विधेयक 2020 और एनसीआर एवं इससे सटे इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के संबंध में जारी अध्यादेश संबंधी आशंकाओं को दूर करने को लेकर सहमति बनी थी।












Click it and Unblock the Notifications