सर्वे में खुलासा- मुंबई में 50 फीसदी बच्चों में पाई गई कोरोना एंटीबॉडी
मुंबई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है। हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है इसके निशाने पर बच्चे होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए BMC के सीरो सर्वे कराया जिसमें ये बात सामने आई है कि 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चो में एंटी बॉडी मिली हैं। जी हां इसका मतलब ये है कि मुंबई में 50 प्रतिशत बच्चों को कोरोना हो चुका था। आपको बता दें कि यह बीएमसी का चौथा सीरो सर्वे था। इसके लिए 1 अप्रैल से 15 जून तक सैंपल लिए गए थे।

सर्वे के मुताबिक मुंबई के 24 वार्डों से कुल 2,176 रक्त के नमूने एकत्र किए गए थे, जिनके अध्ययन से पता चला कि 50% से अधिक तो पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण के संपर्क में आ चुके हैं। सीरो सर्वे में कुल 51.18% पॉजिटिविटी रेट पाया गया है। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 10 से 14 साल के बच्चों में सबसे ज्यादा सीरो पॉजिटिविटी 53.43 फीसदी पाई गई। वहीं, 1 से 4 साल के बच्चों में 51.04 फीसदी, 5 से 9 साल के बच्चों में 47.33 फीसदी, 15 से 18 साल के बच्चों में 51.39 फीसदी सीरो पॉजिटिविटी पाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications