दिल्ली से अकेला बेंगलुरू पहुंचा 5 साल का विहान, एयरपोर्ट पर मां ने किया रिसीव

बेंगलुरू। देश में करीब दो महीने बाद घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच एक 5 साल का बच्चा भी दिल्ली से अकेला बेंगलुरू पहुंचा। यहां बेंगलुरू हवाई अड्डे पर बच्चे की मां उसे रिसीव करने आईं। दरअसल पांच साल का विहान शर्मा दिल्ली में अपने दादा-दादी के घर आया था और लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गया। वह विशेष श्रेणी की यात्रा करते हुए 3 महीने बाद बेंगलुरू लौटा है। सबसे खास बात ये है कि विहान अकेले ही दिल्ली से बेंगलुरू तक पहुंचा है।

Recommended Video

    Delhi-Bengaluru Flight में 5 साल के बच्चे ने अकेले किया सफर,3 महीने बाद मां से मिला | वनइंडिया हिंदी
    कई फ्लाई केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं

    कई फ्लाई केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं

    बता दें सोमवार सुबह 9 बजे तक, 5 फ्लाइट बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं, जबकि 17 फ्लाइट रवाना हुईं और 9 फ्लाइट रद्द कर दी गईं। लखनऊ से पहली फ्लाइट सोमवार सुबह अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। बेंगलुरू से रांची के लिए उड़ान भरने वाली एक अन्य फ्लाइट ने 173 यात्रियों और तीन नवजात के साथ सुबह 5.15 बजे उड़ान भरी। विभिन्न हवाई अड्डों से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या और फिर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसी राज्य सरकारों, जिन्होंने उड़ानों को फिर से शुरू करने पर आपत्ति जताई थी, पर असमंजस की स्थिति बनी रही।

    महाराष्ट्र सरकार ने भी दी मंजूरी

    महाराष्ट्र सरकार ने भी दी मंजूरी

    महाराष्ट्र ने हालांकि रविवार रात को मुंबई से सीमित संख्या में उड़ान के परिचालन को मंजूरी दे दी। कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने 25 विमानों को जाने और 25 को आने को अनुमति दी है। अम्फान चक्रवात से भारी नुकसान झेल रहे पश्चिम बंगाल ने कहा है कि वह विमान परिचालन 28 मई से शुरू करेगा। हालांकि सभी हवाई अड्डों पर वायरस से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए पूरी व्यवस्था है। सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य है।

    तमिलनाडु ने लागू किए ये नियम

    तमिलनाडु ने लागू किए ये नियम

    तमिलनाडु ने कहा है कि यात्रियों को 14 दिन तक घर पर क्वारंटाइन रहना होगा। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा और विजाग हवाई अड्डों पर सोमवार से कोई घरेलू उड़ानें संचालित नहीं होंगी, लेकिन मंगलवार से सेवाएं शुरू हो जाएंगी। सोमवार के लिए करीब 1,050 घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू की गई थी, लेकिन संशोधित अनुसूची के चलते कई फ्लाइट रद्द हो गईं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ा है।

    चंडीगढ़ में भी शुरू हुई हवाई सेवा

    चंडीगढ़ में भी शुरू हुई हवाई सेवा

    चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर आज से उड़ानों का परिचालन शुरू हो गहा है। यहां आज से 13 घरेलू उड़ानों का परिचालन चरणबद्ध तरीके से होगा। अधिकारियों के अनुसार, विमान श्रीनगर, दिल्ली, मुंबई, लेह, बेंगलुरू, धर्मशाला और अहमदाबाद तक उड़ान भरेंगे। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने रविवार को केंद्र सरकार के निर्देशों को मंजूरी दे दी थी, जिसमें यात्रियों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन करने की बात भी कही गई है। वहीं चंडीगढ़ के एडवाइजर मनोज परिदा का कहना है कि सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और चंडीगढ़ के सभी यात्रियों का विवरण भी लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+