5 Planet Alignment: आसमान में एक साथ नजर आएंगे पांच ग्रह, जानें कब-कहां और कैसे देखें नजारा
कुछ महीने पहले आसमान में चांद और शुक्र ग्रह दुर्लभ नजारा देखने को मिला था जब चांद के बिलकुल नजदीक शुक्र ग्रह को चमकते हुए देखा था। इस नजारे के बाद इससे भी बेहद शानदार दृश्य आसमान में दिखाई देने वाला है जब 17 जून यानी शनिवार की सुबह को 5 ग्रह एक साथ दिखाई देंगे।
हम लोग अक्सर आसमान में चांद की कई कलाओं को और शुक्र ग्रह की चमक को देखते हैं, लेकिन 17 जून की सुबह को एक साथ 5 ग्रहों का अनोखा खगोलीय नजारा देखने का मिलेगा। NASA के खगोल वैज्ञानिक के अनुसार 17 जून की सुबह शनि, नेप्च्यून, बृहस्पति, यूरेनस और बुध आकाश में एक साथ दिखाई देंगे।

कब, कैसे और कहां देखें
17 जून की सुबह सूर्योदय से करीब एक घंटे पहले पूर्व दिशा की ओर देखें। वहां, आपको क्षितिज के पास एक चमकीली वस्तु, बृहस्पति दिखाई देगी। यह पांच ग्रहों में सबसे चमकीला और आसानी से पता लगाने वाला होगा। आप इसे मिस नहीं कर सकते। उसके बाद, थोड़ा ऊपर और दाईं ओर देखें। वहां, आपको दक्षिण-पूर्वी सिरे पर शनि दिखाई देगा। यह बृहस्पति से थोड़ा धुंधला और छोटा दिखाई देगा, लेकिन फिर भी इसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है। उसके बाद आपको बुध दिखाई देगा। यह पूर्वी और उत्तरपूर्वी क्षितिज के बीच और बृहस्पति के नीचे से बाईं ओर होगा। उसके बाद अन्य ग्रहों को देखना मुश्किल होगा।
अंतिम दो ग्रह, नेपच्यून और यूरेनस, न केवल पृथ्वी से सबसे दूर हैं, बल्कि आकाश में सबसे धुंधले भी हैं। जब तक आपके पास प्रकाश प्रदूषण से रहित अविश्वसनीय रूप से स्पष्ट आसमान नहीं है, तब तक आपको इन दो ग्रहों को देखने के लिए आपको दूरबीन की आवश्यकता होगी।
इस घटना को प्लेनटरी अलाइननेंट कहते हैं
खगोल विज्ञान में जब कुछ ग्रह एक समय में एक सीधी कतार में दिखाई देते हैं तो इस प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। इसे आप एक तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन कह सकते हैं। इस खगोलीय घटना को इस तरह से आसानी से समझा जा सकता है जैसे कि हम सभी पता है कि सभी ग्रह सूर्य के चारों तरफ चक्कर काटते हैं। जब एक समय में कुछ ग्रह कुछ समय के लिए सूर्य की एक तरफ एकत्रि हो जाते हैं तो एक समय में ऐसा प्रतीत होता है कि ग्रह एक दूसरे के बिलकुल आसपास नजर आते हैं। इसे ही आम भाषा में ग्रहों की पंचायत या फिर परेड कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications