कर्नाटक: प्रसाद खाने की वजह से 11 लोगों की मौत, 72 अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। कर्नाटक के चमारजनगर जिले में एक मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई और 72 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमारजनगर जिले के एसपी धर्मेंद्र कुमार मीना ने बाताया कि घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर का खाने खाने के बाद लोगों की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 72 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रसाद खाने और 11 लोगों की मौत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आनन-फानन में लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों की माने तो खाने में कुछ गड़बड़ी की वजह से लोगों की जान गई है। हालांकि इस पूरी घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि यह सामने आ सके कि इसके पीछे क्या वजह है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधान सचिव और आयुक्त ने ने चमराजनगर स्वास्थ्य प्रशासन को सहायता प्रदान करने के लिए मंड्या और मैसूर के डीएचओ को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी 108 कॉल सेंटर पर कॉल की निगरानी कर रहे हैं और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था है। आयुक्त ने एडीसी मैसूर को निजी एएलपी एम्बुलेंस की सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया है। जबकि राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचने पर निकल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications