भारत में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 47 हजार नए मामले, 275 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 47, 262 नए मामले सामने आए है, जबकि इस दौरान 23,907 लोग ठीक हुए और 275 लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्ली। भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 47, 262 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 23,907 लोग ठीक हुए और 275 लोगों की मौत हो गई। कोरोना वायरस के मामलों में भारत दुनियाभर में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर आ गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे 47,262 नए केस, जानिए ताजा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    Corona virus


    नए मामलों के साथ भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 1 करोड़, 17 लाख 34 हजार 58 हो गए हैं। जबकि 1 करोड़, 12 लाख 5 हजार 160 लोग अब तक इस संक्रमण से ठीक हुऐ हैं वहीं, 1 लाख 60 हजार 441 लोगों को इस संक्रणके के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। भारत में वर्तमान में कोरोना के 3 लाख 68 हजार 457 सक्रीय मामले हैं।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा में कोरोना के 895 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 2.81 लाख के पार

    कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए भारत सरकार पूरे प्रयास कर रही है, लेकिन लोगों की लापरवाही और कोरोना को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन न करने के कारण कोरोना के मामलों मं वृद्धि देखने को मिल रही है।

    भारत सरकार बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान चला रही है, जिसके तहत अब तक 5 करोड़ 8 लाख 41 हजार 286 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने 45 साल की उम्र से अधिक के सभी लोगों को वैक्सीन देने का ऐलान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+