दिल्ली में CRPF बटालियन में 46 जवान कोरोना पॉजिटिव, 1 की मौत

नई दिल्ली। सीआरपीएफ बटालियन ने इस बात की जानकारी दी है कि 47 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिसमे से एक जवान की मौत मंगलवार को हो गई। दिल्ली की सीआरपीएफ बटालियन ने जानकारी दी है कि सभी 1000 बटालियन के लोगों को क्वारेंटीन किया गया है। ईस्ट दिल्ली में मयूर विहार की 31वीं बटालियन में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़ा है। इन जवानों का इलाज मांडवली इलाके में चल रहा है। तमाम लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं ताकि अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

Recommended Video

      Coronavirus: Delhi में 46 CRPF जवान कोरोना संक्रमित, एक Sub-Inspector की मौत | वनइंडिया हिंदी
      corona

      55 वर्षीय जवान जोकि असम का है, उसकी कल सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई है। जवान को मधुमेह और हाइपरटेंशन की बीमारी है। शुरुआत में सीआरपीएफ की पैरामेडिक यूनिट में नर्सिंग असिस्टैंट जवान को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ था। बटालियन में शामिल होने के बाद 17 अप्रैल को जवान में कोरोना के लक्षण दिखने लगे थे, जिसके बाद 21 अप्रैल को जवान कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद जवान को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

      24 अप्रैल को सीआरपीएफ के 9 जवान भी इसी बटालियन से पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद अगले दिन 15 लोग भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव है। सीआरपीएफ ने कहा कि सभी कंपनियों को सैनेटाइजर मशीन लगानी चाहिए, सभी ड्यूटी में लगे वाहनों को भी सैनेटाइज किया जाए। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से 1007 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 31000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+