28 साल के शख्स के पेट में हुआ तेज दर्ज, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला 4 किलो मेटल
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक विचित्र घटना सामने आई है। जहां पर एक शख्स के पेट से ऑपरेशन के जरिए लगभग 4 किलोग्राम वजह ने की छोटी-बड़ी 452 धातुओं के टुकड़े निकाले गए हैं। इसमें नेल कटर, सेफ्टी पिन, नट और बोल्ट के अलावा सिक्के शामिल थे। बताया जा रहा है कि जिस शख्स (28) के पेट से यह सब निकाला गया है वो एक मानसिक बीमारी से पीड़ित था।

पेट में दर्द की शिकायत के बाद उस व्यक्ति को एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया। तब जाकर पता चला कि उसके पेट में धातु के कुछ टुकड़े हैं। एक्स-रे देखने के बाद डॉक्टर भी हैरान रह गए हैं कि आखिर ये सब पेट मे आया कैसे। इसके बाद चार डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत लगभग तीन घंटे तक ऑपरेश के जरिए शख्स के पेट से धातुओं के टुकड़ों को बाहर निकाला।
डॉक्टरों की टीम ने बताया कि शख्स लगभग 6-7 महीनों से धातुओं को खा रहा था। डॉक्टरों ने वास्तव में यह भी कहा कि वह व्यक्ति सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है। ऐसी स्थिति में मना किए जाने के बाद भी शख्स धातु की वस्तुओं का सेवन करते हैं। डॉक्टरों ने यह भी संभावना जताई है कि शायद वो भोजन के रूप में धातु की वस्तुओं को खाता रहा होगा। ऑपरेशन के बाद शख्स की हालत स्थिर है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उस पर नजर बनाए हुई है।
यह भी पढ़ें- भूख से तपड़ते सांप को खाने के लिए नहीं मिला कुछ तो खुद को ही निगल गया, वायरल हुआ VIDEO












Click it and Unblock the Notifications