लंदन में 5 दिन के अंदर पॉल्यूशन के कहर ने ली थी 4000 लोगों की जान, दिल्ली की जनता और सरकार ले सबक

नई दिल्ली, 17 नवंबर। देश की राजधानी दिल्ली दिवाली के बाद से ही पॉल्यूशन की जद में है। जनता जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है, लेकिन सरकार है कि अभी तक प्रदूषण की समस्या को दूर करने के सिर्फ उपायों पर ही चर्चा कर रही है। शायद सरकार और हम लोग इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ये पॉल्यूशन कितना घातक हो सकता है? अगर ऐसी बात है तो हमें एकबार 'ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन' के बारे में जान लेना चाहिए। ये एक ऐसी त्रासदी थी, जो 69 साल पहले लंदन में आई थी और इसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी।

क्या था 'ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन'?

क्या था 'ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन'?

लंदन में साल 1952 में 5 दिन के लिए ऐसा पॉल्यूशन शहर के अंदर फैला था कि 4000 लोगों की जान चली गई थी। 5 दिसंबर 1952 से 9 दिसंबर 1952 तक लंदन शहर में खतरनाक स्मॉग रहा था। इन पांच दिनों में लोग अस्पतालों की तरफ ही भागते दिख रहे थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि उन पांच दिनों के असर से कुल 12 हजार लोगों की मौत पॉल्यूशन के कारण हुई थी। लंदन के लोग आज भी उस वक्त को याद कर सिहर उठते हैं।

लंदन में कैसे बनी थी ये स्थिति?

लंदन में कैसे बनी थी ये स्थिति?

दरअसल, लंदन में उस वक्त इंडस्ट्री से निकलने वाले धुंए और मौसम में आए ठहराव के कारण वो स्थिति पैदा हुई थी। पॉल्यूशन की चादर ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया था और हवा चलना भी बंद हो गई थी, जिसकी वजह से प्रदूषित कण उसी शहर की हवा में तैरते रहे। उस वक्त लंदन में सर्दी भी बहुत कड़ाके की पड़ रही थी। धुंए और कोहरे के संयोजन ने पूरे शहर को पूरी तरह से ठप कर दिया था। लंदन के लोगों को ऐसा पॉल्यूशन ना तो उससे पहले कभी देखा था और ना ही उसके बाद आज तक कभी देखा है।

उस प्रदूषण का असर लंबे समय तक देखा गया

उस प्रदूषण का असर लंबे समय तक देखा गया

कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स ने ये दावा किया कि सिर्फ उन 5 दिनों के अंदर ही पॉल्यूशन की वजह से 4000 लोगों की मौत हुई थी। इतना ही नहीं उन पांच दिनों के प्रदूषण ने लोगों के फेफड़ों को ऐसा नुकसान पहुंचाया कि लंबे समय तक उसका असर देखा गया। दावा किया जाता है कि उस प्रदूषण की वजह से कुल 12 हजार लोगों की मौत हुई। इनमें 4000 के अलावा वो लोग शामिल हैं, जो इससे प्रभावित हुए और बाद में उनकी जान गई। 1 लाख से अधिक लोग तो बीमार पड़े थे।

इस घटना के बाद लंदन की हवा को साफ करने के प्रयास हुए शुरू

इस घटना के बाद लंदन की हवा को साफ करने के प्रयास हुए शुरू

उस वक्त लंदन के उपर से पॉल्यूशन की वो चादर तभी हटी थी, जब मौसम में बदलाव आया था। तेज हवाओं और बारिश की वजह से पॉल्यूशन की वो चादर शहर के उपर से हटी थी। नहीं तो उससे पहले धुंआ और कोहरा लोगों के घरों तक में देखा जा रहा था। आपको बता दें कि लंदन में वायु प्रदूषण की समस्या 13वीं सदी से ही शुरू हो गई थी। इसकी बड़ी वजह थी कोयले का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करना। जब देखा गया कि लंदन में जहरीली का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो फिर 1301 में एडवर्ड प्रथम ने कोयला जलाने पर रोक लगा दी थी। ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन की घटना के बाद 1956 में पहली बार ब्रिटेन में क्लीन एयर एक्ट बना था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 'पॉल्यूशन का लॉकडाउन': 21 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, WFH हुए सभी सरकारी कामकाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+