मोदी सरकार के 4 साल पर कपिल सिब्बल का ट्वीट- ना अच्छे दिन, ना सच्चे दिन
Recommended Video

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार आज अपने 4 साल पूरे कर रही है। सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी शनिवार को ओडिशा के कटक में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पर दोपहर 12:30 बजे पत्रकारों को संबोधित करेंगे। मोदी सरकार चार साल पूरे होने के अवसर पर जश्न की तैयारी में हैं तो विपक्षी दल कांग्रेस इसमें खलल डालने में कोई कसर नहीं बाकी रखना चाहती है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने बीजेपी के चार साल पूरे होने के अवसर पर तंज किया है, कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया है, ' ना अच्छे दिन, ना सच्चे दिन, अब आगे बढ़ेंगे तेरे बिन, अच्छे दिन' नहीं आये हैं, अब आपका समय पूरा हो गया है।'
बता दें कि मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने विश्वासघात थीम पर एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसपर लिखा है 'विश्वासघात: चार सालों में सिर्फ बात ही बात'। हाल ही में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के साथ-साथ रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने का काम भी किया है।
एक तरह मोदी सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने की तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल चार साल की असफलताओं पर हमला बोलने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications