अकेली घर में बंद थी 4 साल की बच्ची, 10वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत
Recommended Video

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में सोमवार शाम एक बच्ची की 10वीं मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मामला इंदिरापुरम के जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसाइटी का है। बच्ची की नाम मायरा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, चार साल की बच्ची बालकनी में कुर्सी लगाकर नीचे झांक रही थी, तभी उसका संतुलन बिगाड़ा और वह नीचे गिर गई। जब यह हादसा हुआ उस वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।

मृत बच्ची के पिता मनीष अपनी दुकान पर गए हुए थे और मां नेहा ब्यूटी पार्लर गई थीं। जबकि बहन ट्यूशन पढ़ने चली गई थी। नेहा जब घर से गई थी तो बच्ची सो रही थी। शाम के समय बच्ची की नींद खुल गई तो उसे घर में कोई नजर नहीं आया। इस पर वह बालकनी की तरफ पहुंच गई। यहां वह कुर्सी पर चढ़कर बालकनी के आगे खड़ी होकर पार्क की तरफ देखने लगी। तभी उसका पांव फिसल गया और वह सीधे नीचे आ गिरी।
बच्ची की चीख सुनकर ड्यूटी पर तैनात गार्ड भागकर आया। उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और बच्ची के परिजनों को इसकी सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications