Today Weather News: दिल्ली- NCR में झमाझम बारिश के आसार, 26 राज्यों में भारी बरसात की चेतावनी, पढ़ें IMD अलर्ट
Today Weather Forecast: मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। देश के ज्यादातर राज्यों में तेज बरसात का दौर चल रहा है। हालांकि पूर्वोत्तर के हिस्से में बारिश के चलते स्थिति भयावह हो रही है। असम और मणिपुर में बारिश से बाढ़ की स्थिति का संकट बना हुआ है। तो दूसरी तरफ दिल्ली एनसीआर में लोगों को बारिश का इंतजार है।
हालांकि दिल्ली- एनसीआर में गुरुवार शाम को उमस भरे मौसम से हल्की राहत मिली और हल्की बारिश हुई। ऐसे में आज शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश के आसार बताएं जा रहे हैं।

जैसा की मालूम है कि मानसून की बारिश राजस्थान, यूपी से बिहार तक हर जगह बीते कुछ दिनों से जमकर हो रही है। लेकिन एक हफ्ते पहले जैसी झमाझम बारिश का दिल्ली के लोगों को इंतजार है। जिसके बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली के लोगों को बारिश से जुड़ी गुड न्यूज दी है।
दिल्ली में एक तरफ जहां उमस से लोगों को परेशानी हो रही है, तो अब जल्द इससे राहत मिलने वाली है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज बारिश होगी। 4 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। साथ ही तेज बारिश की संभावना जताई है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
इसी के साथ देश के 26 राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी है। आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम में ज्यादा भारी बारिश और इसके अलावा 9 राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications