विश्व का श्रेष्ठ एयरपोर्ट बना जयपुर, लखनऊ दूसरे नंबर पर
लखनऊ। विश्व के किसी एयरपोर्ट पर हर साल 20 से 50 लाख यात्रियों की संख्या वाले एयरपोर्ट पर मिलने वाली सुविधाओं के लिहाज से लखनऊ एयरपोर्ट यानि चौधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय हवाई अड़ा विश्व के दूसरे नंबर का एयरपोर्ट बन गया है।
वहीं राजस्थान का जयपुर एयरपोर्ट इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल ने इस इस लिस्ट का चयन किया है, जिसमें यात्रियों को मिलने वाली सुविधा के लिहाज से इन एयरपोर्ट का चयन किया गया है। इस सर्वेक्षण में हर साल 20 से 50 लाख यात्रियों के आने वाले एयरपोर्ट्स का चयन किया गया और यहां विमानों स्थित, बोर्डिंग, लाउंजिंग, प्रतीक्षा के लिए सुविधायें सहित कैफे, साफ सफाई सहित कई अन्य सुविधाओं के लिहाज से इस एयरपोर्ट का चयन किया गया है।

भारत के चार एयरपोर्ट्स हैं शामिल
इस लिस्ट में भारत के चार एयरपोर्ट शामिल हैं। पहले नंबर पर जयपुर, दूसरे नंबर पर लखनऊ, जबकि गोवा को चौथा और त्रिवेंद्रम को पांचवा स्थान मिला है।

25 फीसदी फ्लाइट्स की संख्या में किया गया इजाफा
लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों के प्रतिशत में 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि विमानों की संख्या में 45 फीसदी का इजाफा हुआ है। एक साल के भीतर 14 घरेलू और तीन अंतर्राष्ट्रीय विमान बढ़ाये गये हैं।

कुल 49 फ्लाइट्स है
गत वर्ष लखनऊ एयरपोर्ट 25 फ्लाइट चलती थी जबकि इसे बढ़ाकर 39 कर दिया गया है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइटों की संख्या को 7 से बढ़ाकर 10 कर दिया गया है।

इन पांच देशों के लिए हैं विमान
लखनऊ से सिंगापुर की एक, दुबई के लिए दो, जेद्दा के लिए दो, मस्कट के लिए दो और अबूधाबी के लिए एक विमान है।

देश के छह शहरों को जोड़ता है एयरपोर्ट
जबकि लखनऊ से दिल्ली के लिए 24, मुंबई के लिए 6, अहमदाबाद के लिए दो, बेंगलुरु के लिए एक, पटना के लिए दो और हैदराबाद के लिए एक विमान की सुविधा है।












Click it and Unblock the Notifications