मछुआरों के हाथ लगीं 2400 किलो की 4 मछलियां, देखकर लोगों में मचा हड़कंप

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी के मछुआरे तब बुरी तक चौंक गए जब मछली पकड़ते वक्त पूरे 2400 किलो की 4 मछलियां हाथ लग गईं। ये मछलियां अचानक ही उनके जाल में आ फंसी। मछलियों को उठाने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। आमतौर पर वाघिल मछली का वजन 50 से 60 किलो होता है लेकिन जो मछलियां मछुआरों के हाथ लगीं उनका औसत वजन 500 किलो था। खबर फैलते ही उन मछलियों को देखने के लिए लोगों का जमवड़ा लग गया। इन मछलियों में प्रत्येक का दाम 15 से 20 हजार है।

4 fishes of 2400 kilo were caught by fishermen in ratnagiri maharastra

बता दें कि समुद्र में मछलियां पकड़ते वक्त मछुआरों को अकसर ही अजीबोगरीब चीजें हाथ लगती रहती हैं। कई बार मछुआरों को ऐसी पुरानी चीजे अपने जाल में फंसी मिलीं जो बेहद बेशकीमती थीं। कई बार मछुआरों के हाथ खजाना भी समुद्र के जरिए हाथ लगा है।

इसके अलावा कई मछलियां अपने आप में खास हो जाती हैं। हाल ही में जापान में 'सुशी' टायकून कियोशी किमुरा ने नीलामी के दौरान 278 किलोग्राम की एक ब्लूफिन टूना मछली को कुल 21 करोड़ रुपयों मेंं खरीदा था। इसका कारण ये है कि ये एक लुप्त प्रजाति की मछली है और लोगों को इसमें बहुत दिलचस्पी है।

यह भी पढ़ें- शादीशुदा जोड़े के साथ वेडिंग प्लानर ने की ऐसी हरकत, फूट-फूटकर रोई दुल्हन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+