तो 4 नहीं 6 थे संसद के अंदर-बाहर हंगामा करने वाले लोग? लोकसभा मामले में सामने आई बड़ी जानकारी

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बुधवार, 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए और नारे लगाते, कलर स्मोक छोड़ते स्पीकर की चेयर की ओर बढ़ने लगे। हालांकि, सांसदों और मार्शल ने जल्द ही उपद्रवियों को दबोच लिया। संसद के बाहर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में हुई है।

वहीं, संसद के बाहर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक महिला और एक पुरुष ने संसद के बाहर पीले रंग की गैस छोड़ते हुए नारे लगाए। दोनों की पहचान अनमोल और नीलम के रुप में हुई है। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

 Parliament security breach

गौर करने वाली बात ये है कि ये घटना ठीक उसी दिन हुई जिस दिन आज से ठीक 22 साल पहले संसद पर आतंकी हमला हुआ था। तब से लगातार कहा जाता रहा है कि अब संसद की सुरक्षा चाक चौबंद है। 22 साल पहले की सुरक्षा व्यवस्था उतनी दुरुस्त नहीं थी। पर आज, लोकसभा में हुए इस वाक्ये ने एक बार फिर संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

सदन के अंदर और बाहर अराजकता फैलाने वाले इन चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि चारों उपद्रवी एक-दूसरे को जानते थे। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार चारों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़े थे और आज के हंगामें की पूरी योजना बनाई थी।

मिली जानकारी के अनुसार इस साजिश में छह लोग शामिल थे। दो व्यक्तियों ने परिसर के अंदर अराजकता फैलाई, जबकि दो अन्य ने बाहर शांति भंग की। दो संदिग्ध फिलहाल फरार हैं, अधिकारी उनकी तेजी से तलाश कर रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली के बाहर से आए सभी पांच व्यक्ति गुरुग्राम में ललित झा नाम के एक व्यक्ति के घर पर एक साथ रुके थे। पांच व्यक्तियों की पहचान हो गई है, छठा व्यक्ति अज्ञात है।

कौन थे संसद में अराजकता फैलाने वाले?
सागर शर्मा: शंकरलाल शर्मा के बेटे सागर शर्मा, मैसूरु लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा के गेस्ट के तौर पर दर्शक गैलरी में आए थे।

मनोरंजन डी: 35 वर्षीय मनोरंजन डी कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले हैं। उनके पास बेंगलुरु के विवेकानंद विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री है।

दोनों ही आरोपी, सागर शर्मा और मनोरंजन डी दर्शक दीर्घा के चैंबर से छलांग लगा कर सदन में कूद गए थे। सांसदों के बैठने वाली जगह पर से कूदते-फांदते वो स्पीकर की कुर्सी की ओर जा रहे थे।

जबकि, संसद के बाहर प्रदर्शन करती पकड़ी गई नीलम हरियाणा के हिसार में एक पीजी में रहती है। वह हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि न तो नीलम और न ही अनमोल के पास मोबाइल फोन था। उनके पास कोई बैग या कोई पहचान पत्र भी नहीं था। उनदोनों का दावा है कि वे अपने दम पर संसद पहुंचे। दोनों ने किसी भी संगठन से संबंध होने से इनकार किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जा रहा है।

यह देखें: VIDEO: लोकसभा में घुसे शख्स को पहले सांसदों ने घेरा, फिर 11 MPs ने मिलकर जमकर की धुलाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+