VIDEO: लोकसभा में घुसे शख्स को पहले सांसदों ने घेरा, फिर 11 MPs ने मिल जमकर की धुलाई
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए। देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली बिल्डिंग में अचानक हुई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
अब संसद के अंदर का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें सांसद दर्शक दीर्घा कूदकर सदन में घुसे शख्स की पकड़ कर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल बुधवार को दो युवक विजिटर गैलरी से नीचे कूद गए और आसन की तरफ बढ़ने लगे। ये दोनों आदमी बसपा सांसद मलूक नागर की सीट के पास कूदे थे। अचानक से हुई इस घटना से सभी हक्का-बक्का रह गए। लेकिन जब पीछे से पकड़ो-पकड़ो की आवाज आई तो सांसदों ने आसन की ओर बढ़ रहे शख्स को घेर लिया। इसके बाद उस शख्स को कई सांसदों ने मिलकर दबोच लिया।
इसके बाद कई दलों के करीब 11 सांसदों ने मिलकर उस शख्स की जमकर धुलाई की। वीडियो देखकर सकते हैं कि, कई सांसद युवक की पिटाई कर रहे हैं। कुछ उसे पकड़कर खींचते नजर आ रहे हैं। वहीं एक सांसद उसके बाल पकड़कर खींचते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। @iamnarendranath के एक्स यूजर्स ने लिखा कि, सर्वदलीय सांसदों की ओर से सामूहिक पिटाई का यह शायद पहला मामला होगा। वहीं एक अन्य एक्स यूजर्स @garrywalia_ ने लिखा कि, अपने नेता ख़ुद ही निपटा देते है सब कुछ।
Recommended Video
वहीं एक अन्य एक्स यूजर @rahulahir ने लिखा कि, दर्शक दीर्घा से कूदकर संसद में घुसे शख्स को सांसदों ने जमकर कूटा। माननीय ये काम तो मार्शल के उपर छोड़ देते।












Click it and Unblock the Notifications