जम्मू-कश्मीर: LoC पर पाक की नापाक फायरिंग में 4 जवान शहीद
श्रीनगर। एलओसी पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रविवार रात करीब 9 बजे राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे भिंबर गली सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने फिर से सीजफायर उल्लंघन किया। पाक की इस कार्रवाई में भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं। कैप्टन कपिल कुंडु, रायफलमैन रामअवतार और शुभम सिंह और हवलदार रोशन लाल फायरिंग में शहीद हुए हैं। तीन जवानों के घायल होने की खबर है। इस बीच, भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इसी दौरान गश्त कर रहे सेना के जवान पाक गोलीबारी की चपेट में आ गए। इसमें कार्रवाई में 4 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा अकारण अंधाधुंध गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक और एक किशोरी घायल हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर इलाके स्थित नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलीबारी की।
उन्होंने भारतीय चौकियों को छोटे स्वाचालित हथियारों व मोर्टार से निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी प्रभावी और मजबूत तरीके से जवाब दिया।' अधिकारी ने कहा, 'एक 15 साल की लड़की और सेना का एक जवान पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'












Click it and Unblock the Notifications