मुथूट फाइनेंस की शाखा में दिन-दहाड़े लूटा 4.8 किलो सोना, CCTV में कैद हुए लुटेरे
गुजरात में मुथूट फाइनेंस की एक शाखा में दिन-दहाड़े लूट हुई है। इसमें 4.8 किलो सोना लूटा गया है, जिसकी कुल कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना में तीनों लुटेरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
राजकोट। गुजरात के धोराजी में मुथूट फाइनेंस कंपनी की एक शाखा से दिनदहाड़े करीब 4.8 किलो सोना लूट लिया गया। लूटे गए सोने की कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही है। इस लूट को तीन लोगों ने बंदूक के दम पर अंजाम दिया है। जिन तीन लोगों ने यह लूट की है, उनमें से किसी की भी पहचान नहीं हो सकी है। राजकोट (ग्रामीण) एसपी अंत्रिप सूद ने कहा- तीन अनजान लोग अचानक धोराजी में स्थिति मुथूट फाइनेंस की शाखा में घुसे और करीब 4.8 किलो सोने की ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। उनके पास एक बंदूक भी थी, जिससे उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को डराया और लूट को अंजाम दिया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कैमरे में यह साफ दिखाई दे रहा है कि तीन अनजान लोग देसी रिवॉल्वर और चाकू लेकर मुथूट फाइनेंस की शाखा में घुसे और लूट को अंजाम दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी लुटेरे फरार हो चुके थे। एसपी सूद ने कहा कि हमने बाहर जाने के सभी रास्तों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और लुटेरों के पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि बंदूक और चाकू के दम पर लुटेरे मुथूट फाइनेंस के कर्मचारियों को धमका रहे हैं और लॉकर खोलने को कहते हैं। इसके बाद वह लॉकर से सोना लेकर फरार हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में साधू की बेरहमी से हत्या, आंख फोड़ी और नाक-कान काटेपुलिस के अनुसार लुटेरों की धर-पकड़ काफी तेज कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रह है कि आखिर वे तीनों लोग कौन थे। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के चेहरे काफी धुंधले दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते उनकी पहचान करने में दिक्कत आ रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह पूरी कोशिश कर रही है और जल्द ही ये सभी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
#WATCH 4.8 KG (approx) gold looted from Muthoot Finance company branch in Dhoraji (Rajkot, Gujarat) (Source: CCTV footage) pic.twitter.com/trSaeN6xs8
— ANI (@ANI_news) December 26, 2016












Click it and Unblock the Notifications