कम नहीं हुआ है कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटों में 36401 नए केस, 530 की मौत

नई दिल्ली, 19 अगस्त। भारत में कोरोना का खतरा अभी भी लगातार बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36401 नए मामले सामने आए हैं जबकि 39157 लोग कोरोना से ठीकर होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। देश में कोरोना से अभी तक 3,15,25,080 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल भारत में कोरोना के 364129 एक्टिव केस हैं जोकि पिछले 149 दिनों में सबसे कम है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 530 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 433049 पहुंच गई है। कोरोना के खिलाफ सबसे कारगर हथियार कोरोना की वैक्सीन है जिसे लगाए जाने का अभियान देश में तेजी से चल रहा है। अभी तक देश में कोरोना वैक्सीन की 56,64,88,433 डोज लोगों को दी जा चुकी है। बुधवार को 5636336 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है।

corona

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोनावायरस के 24 घंटे में 36 हजार नए मामले, Covid-19 case |वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि कोरोना के हालात के चलते देश के 8 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसमे मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पुड्डुचेरी, गोवा, तमिलनाडु, झारखंड, हिमाचल प्रदेश हैं। यहां पिछले कई दिनों से सख्त पाबंदियां लागू हैं। वहीं देश के 23 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन या कोरोना प्रतिबंध लगाए गए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात करें तो केरल नंबर एक पर है। यहां बुधवार को 21427 नए मामले सामने आए हैं जबकि 18731 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 179 लोगों की मौत हो गई है।

    केरल में अभी तक कोरोना के 37.45 लाख मामले सामने आ चुके हैं हालांकि 35.48 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी तक केरल में कोरोना से 19049 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1.77 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, यहां पर बुधवार को 5132 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि 8196 लोग ठीक हो गए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में 158 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+