तमिलनाडु में बाल सुधार गृह तक पहुंचा कोरोना, 35 बच्चों के संक्रमित होने पर SC ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों की रफ्तार पर ब्रेक लगता नहीं दिखाई दे रहा है, हालंकि स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 का सामाजिक फैलाव शुरू नहीं हुआ है। इसी बीच तमिलनाडु के बाल सुधार गृह में 35 बच्चों करोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सरकार से पूछा है कि बच्चों में सक्रमण को रोकने के लिए क्या उपाए किए गए हैं?

Recommended Video

    Coronavirus : Tamilnadu में बाल सुधार गृह के 35 बच्चों को Corona,SC ने मांगा जवाब | वनइंडिया हिंदी
    35 children corona positive in TamilNadu juvenile home SC seeks report from state govt

    जस्टिस एल नागेश्वर राव, कृष्ण मुरारी और एस रवींद्र भट की पीठ ने गुरुवार को आश्रय गृहों में बच्चों के कोरोना संक्रमित होने के मामले पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने अब अलग-अलग राज्य सरकारों से आश्रय गृहों में रहने बच्चों की सुरक्षा और कोरोना से बचाव पर किए जा रहे इंतजाम की रिपोर्ट मांगी है, इस संबंध में 3 अप्रैल के आदेश का अनुपालन भी किया। सुप्रीम कोर्ट ने अब अगली सुनवाई के लिए सोमवार का दिन निश्चित किया है।

    देश के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि हाई कोर्ट की किशोर न्याय समितियों की जिम्मेदारी होगी कि वह राज्य सरकारों के बीच एक प्रश्वावली प्रसारित करें। इसके अलावा आश्रय गृहों में रहने वाले बच्चों की कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों पर अपनी प्रतिक्रिया एकत्र करें। बता दें कि तमिलनाडु के रॉयपुरम इलाके में राज्य सरकार द्वारा संचालित एक आश्रय गृह में 35 से अधिक बच्चों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा वहां के पांच कर्मचारी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

    नहीं छिपाया कोरोना से मौत का आंकड़ा
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने बुधवार को राज्य में कोरोना स्थिति पर बात करते हुए कहा, तमिलनाडु में अब तक कोई सामाजिक फैलाव नहीं है। राज्य के कई जिलों में कोरोना वायरस पर काबू पा लिया गया है। चूंकि चेन्नई में घनी आबादी है इसलिए वहां, वायरस का प्रसार अधिक है। सीएम ने आगे कहा कि हम कोरोना वायरस से होने वाली मौत को नहीं छिपाते, अगर हम ऐसा करते हैं तो भी हमें इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला।

    राज्य में 34 हजार से अधिक मामले
    मालूम हो कि तमिलनाडु में तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, अब तक कुल 34 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां 34914 लोग संक्रमित हैं और 307 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 9996 नए केस सामने आए, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 286579 हो गई। हालांकि एक राहत की बात ये है कि अभी तक 141029 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 137448 हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में 357 लोगों की जान गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8102 हो गया है।

    यह भी पढ़ें: देश में कोरोना के मामले 3 लाख के करीब पहुंचे,एक्सपर्ट बोले-सरकार स्वीकार करे हो रहा है कम्युनिटी ट्रांसमिशन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+