Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: मौत के 30 साल बाद रीति-रिवाज से हुई दूल्हा-दुल्हन की अनोखी शादी, जानें क्या है प्रेथा कल्याणम परंपरा

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जिसे देखर लोग आश्चर्यचकित हैं। शोभा और चंदप्पा की शादी मृत्यु के 30 साल बाद हुई है। इस शादी को देख लोग हैरान हैं।

नई दिल्ली, 30 जुलाई : कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। शोभा और चंदप्पा की शादी मौत के 30 साल बाद हुई है। इस शादी को देख लोग हैरान हैं। पूरी रीति-रिवाज से यह शादी हुई, लेकिन इस कार्यक्रम में दूल्हा और दुल्हन नहीं थे। इस शादी का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जो वायरल हो गया है।

बेहद अनोखी है शादी

बेहद अनोखी है शादी

शोभा और चंदप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में पारंपरिक तरीके से शादी कर ली। उनकी मृत्यु के 30 साल बाद ये शादी हुई। यह कोई साधारण शादी नहीं थी, यह एक 'प्रेथा कल्याणम' या 'मृतकों की शादी' थी।

प्रेथा कल्याणम एक परंपरा है

प्रेथा कल्याणम एक परंपरा है

'प्रेथा कल्याणम' एक परंपरा है, जो अभी भी कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में पालन की जाती है। जहां जन्म के दौरान मरने वालों के लिए विवाह अनुष्ठान किया जाता है। यहां के समुदाय इसे अपनी आत्माओं का सम्मान करने का एक तरीका मानते हैं।

30 साल बाद हुई शादी

30 साल बाद हुई शादी

यूट्यूबर एनी अरुण ने ट्विटर पर इस अजीबोगरीब मिलन की हर डिटेल शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं आज एक शादी में शामिल हो रहा हूं। इस शादी में सबकुछ है, लेकिन दूल्हा और दुल्हन मौजूद नहीं हैं। दूल्हे की मृत्यु हो गई है और दुल्हन भी मर चुकी है। मृत्यु के 30 साल बाद दोनों की शादी हुई है।

बच्चे के जन्म के दौरान मरने पर होती है शादी

बच्चे के जन्म के दौरान मरने पर होती है शादी

उन्होंने कहा कि "..यहां एक गंभीर परंपरा है। बच्चे के जन्म में मरने वालों के लिए आमतौर पर उनकी शादी दूसरे बच्चे से कर दी जाती है, जो बच्चे के जन्म के दौरान मर जाता है। सभी रीति-रिवाज शादी की तरह ही होते हैं। दो परिवार सगाई के लिए एक-दूसरे के घर जाते हैं।

शादी में बरात भी शामिल

शादी में बरात भी शामिल

इस कार्यक्रम में एक बरात और "सप्तपदी" भी शामिल थी। जीवन के बाद भी यह जोड़ा सदा के लिए खुशी से रहते हैं। वहीं यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इस रिवाज को सराह रहे हैं तो कोई कुछ कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ये है दुनिया की 'सबसे खतरनाक सड़क', अब तक 1000 से अधिक लोगों की ले चुकी है जान, फिर भी पर्यटकों को लुभा रही

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+