चेन्नई के अस्पताल में ठीक हुए कोरोना के 30 मरीज, कहा- 'अल्लाह का संदेश है डॉक्टरों की सलाह'
चेन्नई। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं चेन्नई के एक अस्पताल से राहत भरी खबर आई है।

अस्पताल में ठीक हुए कोरोना के 30 मरीज
यहां के एक अस्पताल में भर्ती किए गए कोरोना पॉजिटिव 30 मरीज डाक्टरों के इलाज से कोरोना की जंग जीत चुके हैं और अब वह बिलकुल स्वस्थ्य हो चुके हैं। अस्पताल से ठीक होकर घर जाते समय इन लोगों ने अल्लाह का एक संदेश भी लोगों को दिया।

अल्लाह का संदेश है कि डाक्टरों की सलाह मानें
बता दें चेन्नई के अस्प ओम्नदुरार मेडिकल कॉलेज से 30 कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों को आज ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। इनमें से अधिकांश मरीज एक विशेष समुदाय के थे। उन्होंने अस्पताल से डिसचार्ज होने के बाद ट्वीटर पर एक संदेश भी दिया। इन ठीक हो चुके मरीजों में से एक व्यक्ति ने कहा कि अस्पताल में "हेल्थकेयर कर्मचारियों हमारी हर जरुरतों का ध्यान रखा और डाक्टरों का इलाज और नर्सों द्वारा की गई हमारी देखभाल के कारण हम लोग कोरोना के खिलाफ ये जंग जीत पाए। इन मरीजों ने कहा कि अल्लाह का संदेश है कि डाक्टरों द्वारा दी गई हर सलाह को हमें मानना चाहिए।
नियमित रूप से हाथ धोना और आशावादी रहना चाहिए
उन्होंने कहा कि इस्लाम में जो भी उपदेश दिया गया है उसे हमें मानना चाहिए। डॉक्टरों द्वारा सलाह दी गई सलाह जैसे नियमित रूप से हाथ धोना और आशावादी रहना ये सब इंसान को मानना चाहिए ताकि वह कोरोना से सुरक्षित रहकर स्वस्थ्य जीवन बिता सके

तमिलनाडु में कोरोना से हो चुकी है 180 लोगों की मौत
बता दें तमिलनाडु अब तक कुल 1,267 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और राज्य में अब तक 15 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी हैं। वहीं अब तक 180 लोग कोरोना से जंग जीत कर स्वस्थ होने के बाद अपने घर जा चुके हैं। वहीं भारत भर में कोरोना के अब तक कुल 13 हजार 387 केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमें से अब तक 437 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,794 लोग इस संक्रमण से अब पूर्ण रुप से स्वस्थ हो चुके हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications