केरल में 30 किलो गोल्ड की तस्करी मामले में UAE का आया बड़ा बयान

नई दिल्ली। केरल में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 30 किलोग्राम गोल्ड की तस्करी मामले में प्रदेश की पिनारयी विजयन सरकार चौतरफा घिरी हुई है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। दरअसल रविवार को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क के अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया था। अहम बात यह है कि सोने से भरा हुआ यह बैग यूएई के वाणिज्य दूतावास के लिए आया था। यूएई दूतावास का नाम सामने आने के बाद अब इस मामले में यूएई दूतावास की ओर से भी बयान आया है।

Recommended Video

    Kerala Gold Smuggling Case: मुश्किल में CM Pinarayi Vijayan, अधिकारियों पर गिरी गाज | वनइंडिया हिंदी
    gold

    यूएई के राजदूत ने कहा कि यूएई भारत के कस्टम अधिकारियों की इस मामले में पूरी तरह से मदद करने के लिए तैयार है। हम इस मामले की जांच पूरी तरह से सहयोग करेंगे और प्रशासन से अपील करते है कि जो भी इस गैर कानूनी काम में लिप्त है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यूएई के राजदूत ने कहा कि यूएई में भी प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर किसने यह कंसाइनमेंट यूएई के काउंसलेट के पते पर भेजा था। प्रशासन का यह मानना है कि दोषियों ने ना सिर्फ बड़ा अपराध किया है बल्कि भारत में यूएई के मिशन की छवि को भी धूमिल किया है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    वहीं इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी एयरपोर्ट केंद्र सरकार के तहत आते हैं। राज्य सरकार इसमे कुछ नहीं कर सकती है। इसके लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार जिम्मेदार है। आखिर तिरुवनंतपुरम गोल्ड स्मगलिंग का मामला कैसे राज्य सरकार से जुड़ा हो सकता है। यह पार्सल राज्य सरकार की किसी एजेंसी के लिए नहीं आया था, यह यूएई काउंसलेट के लिए आया था। अगर इसमे कोई लापरवाही हुई है तो इसके लिए राज्य सरकार कैसे जिम्मेदार है, राज्य सरकार की इसमे कोई भूमिका नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+