भारत में इस वक्त 30 कोरोना वैक्सीन पर चल रहा है काम, 2 के नतीजे अपने अंतिम पड़ाव पर- हर्षवर्धन
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) एकबार फिर से घातक रूप लेता दिख रहा है। खासकर कुछ शहरों में तो कोरोना का संक्रमण अब तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इस मुश्किल समय में हर हिंदुस्तानी बस वैक्सीन के इंतजार में है। इस बीच देश के स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मौजूदा समय में देश के अंदर 30 कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है।

Recommended Video
2 वैक्सीन का काम अंतिम पड़ाव पर है- स्वास्थ्य मंत्री
मंगलवार को एक युवा वैज्ञानिकों के कॉन्कलेव को संबोधित करते हुए डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में इस वक्त 30 वैक्सीन पर काम किया जा रहा है, जिसमें से दो वैक्सीन अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि COVAXINE और COVISHIELD का काम एकदम अपने अंतिम पड़ाव पर है।
About 30 vaccines are in different stages of development in India. Two of them, COVAXIN & COVISHIELD, are in the most advanced stage of development: Union Health Minister Harsh Vardhan at First Virtual SCO Young Scientist Conclave pic.twitter.com/CNtbCKKGQn
— ANI (@ANI) November 24, 2020
कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी ने की थी बैठक
आपको बता दें कि वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार को कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी। पीएम मोदी ने इस मीटिंग में सभी राज्य सरकारों को वैक्सीन के वितरण और टीकाकरण को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए कहा था। साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि वैक्सीन के आने का समय सिर्फ वैज्ञानिक ही जानते हैं और वैक्सीन आने के बाद देश के करीब 1 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को इसके डोज दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications