शख्स के उपर से गुजर गईं तीन ट्रेनें, मरा समझकर लाश लेने पहुंची पुलिस को देखकर बोला- पापा आ गए

भोपाल। मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रेलवे ट्रैक पर कई घंटे तक पड़े एक शख्स को पुलिस जब लाश समझकर लेने पहुंची तो शख्स उठ खड़ा हुआ और पुलिसवालों को देखकर बोला- पापा आ गए। दरअसल रेलवे ट्रैक पर एक शख्स की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसके उपर से तीन ट्रेनें गुजर चुकी थीं। पूछताछ में नशे में धुत युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र पिता खेरू आदिवासी निवासी गुना बताया।

नशे में रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक के ऊपर से गुजरीं तीन ट्रेनें

नशे में रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक के ऊपर से गुजरीं तीन ट्रेनें

बीती रात रेलवे ट्रैक पर एक लाश होने की सूचना एक लोको पायलट ने देहात थाना पुलिस को दी थी। ड्राइवर ने बताया कि, युवक का शव पटरियों के बीच पड़ा हुआ। पुलिस जब तक वहां पहुंचती तब तक उस शख्स के ऊपर से तीन ट्रेन गुजर चुकी थी। पुलिस ये मानकर चल रही थी कि शख्स अबतक मर गया होगा। पुलिस ने बीच पटरी पर लेटे युवक को उठाने के लिए हिलाया तो वह उठकर खड़ा हो गया और बोला 'पापा आ गये।

पुलिस पहुंची तो बोला- पापा आ गए

पुलिस पहुंची तो बोला- पापा आ गए

देहात थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि बीती रात ट्रैक पर शव होने की जानकारी लगते ही देहात थाना पुलिस की टीम रवाना हुई। आरक्षक अनिल सेंगर, आरक्षक कौशल शर्मा करीब 4 बजे जब युवक की डेडबॉडी उठाने के लिए पहुंचे तो हिलाने पर युवक खड़ा हुआ तो पहले सकते में आ गए। पूछताछ में पता चला कि शख्स का नाम धर्मेंद्र आदिवासी है। धर्मेंद्र मूल रूप से गुना का रहने वाला है।

पुलिस ने भेजा घर

पुलिस ने भेजा घर

धर्मेंद्र आदिवासी ने पुलिस को बताया कि उसने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी और उसे पता ही नहीं चला कि वो कब सो गया। जब पुलिस ने उसे बताया कि वो रेलवे ट्रैक पर ही सो गया था और मरते-मरते बचा है तो उसका सारा नशा उतर गया। सकुशल युवक को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया जहां मेडिकल परीक्षण के बाद देहात पुलिस ने उसको घर रवाना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+