गाजियाबाद: पांडवनगर में 3 मंजिला इमारत गिरी, NDRF की टीम मौके पर

गाजियाबाद। दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद के पांडवनगर इलाके में एक 2 मंजिला इमारत गिर गई है। जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसे हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

गाजियाबाद: पांडवनगर में 3 मंजिला इमारत गिरी, NDRF की टीम मौके पर

पुलिस के आला अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहन नगर के रहने वाले प्रदीप वर्मा ने छह महीने पहले एक मंजिल का तैयार मकान खरीदा था। वह यहां तीन मंजिल की फैक्ट्री बना रहे थे। निर्माण कार्य पूरा हो चुका था, केवल फिनिशिंग बाकी थी।

प्रदीप वर्मा ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि इमारत गिर गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कविनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि घटना के वक्त 5 मजदूर अंदर थे लेकिन कोई जख्मी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस हादसे से पड़ोस की दो फैक्ट्रियों को भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने इमारत गिरने की वजह नींव का कमजोर होना बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+