फ्रांस से आज भारत पहुंचेंगे 3 और राफेल लड़ाकू जेट, बीच राह में ईंधन भरेगा यूएई
भारत को बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू जेट मिलेंगे, जो अंबाला में गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल होंगे। ये फाइटर जेट सीधे फ्रांस से उड़ान भरेंगे और इन्हें यूएई द्वारा मध्य-हवा में ईंधन भरने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
नई दिल्ली। भारत को बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू जेट मिलेंगे, जो अंबाला में गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल होंगे। ये फाइटर जेट सीधे फ्रांस से उड़ान भरेंगे और इन्हें यूएई द्वारा मध्य-हवा में ईंधन भरने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन विमानों के आज शाम 7 बजे गुजरात में उतरने की संभावना है। इन तीन राफेल लडा़कू जेट विमानों के साथ भारत के पास अब कुल मिलाकर 14 राफेल विमान हो जाएंगे।
Recommended Video

वहीं, 9 राफेल विमनों की अगली खेंप भारत को अप्रैल में मिलेगी, जिनमें से 5 को पश्चिम बंगाल के हशिमारा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल के अंत तक पांच अतिरिक्त राफेल जेट भारत को पहुंचाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में लॉकडाउन लगाने का फैसला रद्द, इस वजह से सरकार ने पीछे खींचे कदम
उन्होंने कोचि में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, 'हमें इस बात पर गर्व है कि हमने तय समय सीमा बल्कि उससे पहले ही राफेल जेट विमान भारत को पहुंचा दिए।' आधुनिक तकनीक से लैस इन विमानों को पिछले साल के जुलाई-अगस्त में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। विमान को पूर्वी लद्दाख और अन्य मोर्चों पर चीन के सामने गश्त के लिए तैनात किया गया है।
भारत का फ्रांस से साल 2016 में 36 राफेल विमानों की खरीद का सौदा हुआ था। जिनमें से 50 प्रतिशत विमान अप्रैल के अंत तक भारत को मिल जाएंगे। आधुनिक तकनीक से लैस राफेल जल, थल और वायु में सफलतापूर्वक अभियान को पूरा करने में सक्षम है।












Click it and Unblock the Notifications