पालघर मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, 35 का तबादला

मुंबई। पालघर मॉब लिंचिंग मामले में उद्धव सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीन और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। वहीं कासा पुलिस स्टेशन के 35 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। इस मामले में दो पुलिस इंस्पेक्टर को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। बता दें कि, महाराष्ट्र के पालघर जिलें के गडचिनचले गांव में भीड़ ने 16 अप्रैल की रात 2 साधुओं समेत 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

Recommended Video

    Palghar mob lynching: पुलिसकर्मियों पर Action, 3 Suspend 35 का Transfer | वनइंडिया हिंदी
    Palghar

    साधुओं की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सहित दो हेड कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। मामले में दो पुलिसवालों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा कासा पुलिस थाने के 35 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। यह जानकारी पालघर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने दी। पूरे मामले की विशेष महानिरीक्षक द्वारा जांच की जा रही है और जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया है।

    पालघर के एसपी गौरव सिंह ने बताया था कि पालघर की घटना को लेकर कासा पुलिस थाने के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों और 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिनमें से 101 को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और नौ नाबालिगों को एक किशोर आश्रय गृह में भेज दिया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 21 अप्रैल को महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी को पालघर भीड़ हिंसा की घटना को लेकर नोटिस भेजा है।

    महाराष्ट्र के पालघर के गड़चिनचले गांव में दो साधुओं की पीट-पीटकर निर्मम हत्‍या कर दी गई। यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के सामने हुई। आरोपियों ने साधुओं के साथ एक ड्राइवर और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। हमले के बाद साधुओं को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+