जम्मू और कश्मीर के 3 फोटो जर्नलिस्ट ने जीता प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के तीन फोटो जर्नलिस्ट को 2020 के पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है। कोरोनोवायरस प्रकोप के कारण पुलित्जर पुरस्कार में शामिल तीनों भारतीय फोटोजर्नलिस्ट के नामों की घोषणा बीती रात की गई। जम्मू और कश्मीर के जिन तीन फोटोजर्नलिस्ट को पुलित्जर पुररस्कार के लिए चुना गया है, उनके नाम क्रमशः मुख्तार खान, यासीन डार और चन्नी आनंद हैं।
Recommended Video

गौरतलब है तीनों फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएटेड प्रेस (एपी) से जुड़े हुए है और उन्हें यह शीर्ष सम्मान जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्ति और दो केंद्रशासित प्रदेशों में उनके विभाजन के दौरान बड़े पैमाने पर लगाए गए प्रतिबंधित क्षेत्र में उनके काम के लिए पुरस्कृत किया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कश्मीर के राजनीतिज्ञ उमर अब्दुल्ला ने तीनों विजेताओं को बधाई दी है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारतीय फोटो जर्नलिस्ट्स डार यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को जम्मू-कश्मीर में उनके जीवन की शक्तिशाली छवियों के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीतने के लिए बधाई। आप सभी को गर्व हो।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता, उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में कहा, कश्मीर में पत्रकारों के लिए यह एक मुश्किल साल रहा है और पिछले 30 सालों को देखते हुए कुछ कहना आसान नहीं है। डार यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को बधाई।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भी अपनी मां के अकाउंट से किए गए एक ट्वीट के साथ फोटो जर्नलिस्ट्स को बधाई दी है।

वर्ष 1917 में शुरू हुआ अमेरिकी पत्रकारिता में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार
वर्ष 1917 से दी जा रही अमेरिकी पत्रकारिता में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पुलित्जर पुरस्कार को समाचार पत्र के प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर ने अपनी इच्छा से स्थापित किया था। इस साल न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे अधिक तीन पुरस्कारों जीते, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन की कहानियों की अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग पुरस्कार भी शामिल है।

रॉयटर्स ने हांगकांग प्रदर्शन के लिए ब्रेकिंग न्यूज़ फ़ोटोग्राफ़ी पुरस्कार जीता
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने हांगकांग के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरों के लिए ब्रेकिंग न्यूज़ फ़ोटोग्राफ़ी पुरस्कार जीता। व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग पुरस्कार की एक श्रृंखला के लिए वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों को पुलित्जर पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसने ग्रह पर अत्यधिक तापमान के प्रभाव को दिखाया था।

यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम के माध्यम से विजेताओं की घोषणा की गई
पुलित्जर पुरस्कार बोर्ड के प्रशासक डाना कैनेडी ने न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में एक समारोह की बजाय यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम के माध्यम से विजेताओं की घोषणा की। चूंकि कोरोनावायरस महामारी के बीच घोषणा को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। पुरस्कारों की घोषणा में इसलिए भी देरी हुईं, क्योंकि 18-सदस्यीय पुलित्जर बोर्ड के कुछ पत्रकार कोरोनावायरस महामारी को कवर करने में व्यस्त हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications