Corona: कर्नाटक में नए वैरिएंट से 3 लोगों की मौत, केरल में एक दिन 114 केस दर्ज
Corona Sub-Variant JN.1: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस सक्रिय हो रहा है। रोजाना दर्ज होने वाले मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी के साथ कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 ने लोगों सहित स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। सोमवार को नए वैरिएंट से कर्नाटक में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि केरल में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं।
देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 3 हजार के पार हो चुकी है। साथ ही नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। केरल में सबसे पहले कोरोना के नए वायरस के मामले सामने आए थे। ऐसे में केरल और कर्नाटक में कोरोना का सोमवार को क्या हाल रहा, जानिए।

नए कोविड वैरिएंट के 34 मामले
कर्नाटक सरकार ने सोमवार को पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य में अब तक नए कोविड वैरिएंट के 34 मामले सामने आए हैं। 34 मामलों में से 20 मामले बेंगलुरु में, 4 केस मैसूरु में, 3 मामले मांड्या में और एक-एक मामला रामनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, कोडागु और चामराजनगर से सामने आए हैं।
3 लोगों की मौत
वहीं चिंताजनक बात यह है कि बेंगलुरु दक्षिण, पश्चिम और रामनगर जिले से मौत के तीन मामले सामने आए हैं।192 नमूनों में से जीनोम सीक्वेंस के 60 नमूनों के रिजल्ट अब तक उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बाकी सकारात्मक मामलों के रिजल्ट बुधवार तक उपलब्ध होंगे।
पड़ोसी राज्य केरल और तमिलनाडु में कोविड-19 मामलों की बढ़ती को मद्देनजर रखते हुए कर्नाटक में आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
केरल में एक दिन में 115 मामले
इधर, केरल की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राज्य में 115 नए कोविड-19 वैरिएंट के केस रिकॉर्ड किए गए हैं। राज्य में कोविड के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,749 हो गई है। हालांकि राहत भरी खबर है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में वायरस से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications