भारतीय वायु सेना के लिए फ्रांस से 5 नवंबर को भारत आ रहे 3 और राफेल जेट

नई दिल्‍ली। भारतीय वायुसेना की शक्ति लगातार बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार में भारतीय वायु सेना में 29 जुलाई को फ्रांस से अबु धाबी होते हुए पांच राफेल जेट का पहला बैच अंबाला पहुंचा था जो कि 10 सितंबर को इन जेट्स को औपचारिक तौर पर आईएएफ में शामिल किया गया है। वहीं अब कल यानी कि पांच नवंबर की शाम तक तीन और राफेल जेट विमान भारत पहुंच जाएंगे। ये राफेल बुधवार की शाम तक अंबाला पहुंचने वाले हैं।

rafale jet

गौरतलब है कि ये तीनों राफेल फ्रांस से सीधा भारत आएंगे और बीच में ये कहीं नहीं रुकेंगे। आपको बता दें 7 राफेल फाइटर जेट्स पर पहले ही आईएएफ के पायलट फ्रांस में ट्रेनिंग ले रहे हैं। 3 राफेल जेट जनवरी में, 3 फरवरी में और सात राफेल जेट अप्रैल में आएंगे तो अप्रैल 2021 तक आईएएफ के पास 21 राफेल जेट हो जाएंगे। अंबाला स्थित स्‍क्‍वाड्रन नंबर 17 में 18 राफेल तैनात रहेंगे तो तीन राफेल जेट्स को नॉर्थ बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। यह एयरबेस पूर्वी मोर्चे पर है और पिछले अप्रैल माह से चीन से भारत की सीमओं पर हो रही घुसपैठ से निपटने में काफी सहायक होंगे। इनके राफेल के इंडियन एयर फोर्स में शामिल होने से हमारी सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

अक्‍टूबर माह के अंत में फ्रांस गई थी ये टीम

सूत्रों के अनुसार जो तीन राफेल बुधवार को भारत पहुंच रहे हैं उनके लिए पहले से ही एक भारतीय टीम वहां मौजूद थे। आईएएफ की इस टीम को असिस्‍टेंट चीफ ऑफ एयर स्‍टाफ (प्रोजेक्‍ट्स) लीड कर रहे हैं। यह टीम अक्‍टूबर माह के अंतिम सप्‍ताह की शुरुआत में इस प्रोजेक्‍ट के लिए गई थी।

अप्रैल 2021 तक फ्रांस से भारत को 16 और राफेल फाइटर जेट मिल जाएंगे

गौरतलब है कि राफेल जेट, माइका और मीटियोर जैसी खतरनाक मिसाइलों से लैस हैं जो हवा से हवा में दुश्‍मन का मिनटों में सफाया कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें हवा से जमीन पर हमला करने वाली स्‍कैल्‍प क्रूज मिसाइल भी इंस्‍टॉल है। बता दें अप्रैल 2021 तक फ्रांस से भारत को 16 और राफेल फाइटर जेट मिल जाएंगे। इन सभी राफेल को हरियाणा के अंबाला स्थित आईएएफ की गोल्‍डन एरो स्‍क्‍वाड्रन में तैनात किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+