मणिपुर सरकार में फेरबदल, तीन मंत्रियों ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा
इंफाल। मणिपुर सरकार के मंत्रिमंडल में आज बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। तीन मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की सिफारिश पर प्रदेश की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने तीनों ही मंत्रियों का मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। जिन तीन मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है, उनमे वी हंगखलिहान, नेमचा किपगेन, थोकोमा राधेश्याम सिंह शामिल हैं। तीनों ही मंत्रियों के इस्तीफे को मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर बात की थी, जिसके बा यह बदलाव सामने आया है।













Click it and Unblock the Notifications