गुजरात में राष्ट्र कथा शिविर में आग लगने से 3 लड़कियों की मौत, कई घायल
अहमदाबाद। गुजरात के प्रांसला में बड़ी घटना सामने आई है, यहां राष्ट्र कथा शिविर में आग लगने की वजह से तीन लड़कियों की मौत हो गई है। यह घटना बीती रात की है, जिसमे तीन लड़कियों की मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार रात की है, जहां राजकोट के प्रांसला गांव में अचानक आग लगने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। प्रांसला गांव प्रदेश की राजधानी गांधीनगर से 360 किलोमीटर दूर है। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की लपटों पर फायर की टीम ने काबू पा लिया है और स्थिति नियंत्रण में है।

इस घटना में 15 लोग बुरी तरह से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह शिविर 6 जनवरी को शुरु हुआ था और आज इसका आखिरी दिन था। इस कार्यक्रम में तकरीबन 15000 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। माना जा रहा है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू पाने में सफल रही। घटना के बाद पुलिस ने का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह आग कैसे लगी है।
यह घटना शुक्रवार रात की है, जहां राजकोट के प्रांसला गांव में अचानक आग लगने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। प्रांसला गांव प्रदेश की राजधानी गांधीनगर से 360 किलोमीटर दूर है। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की लपटों पर फायर की टीम ने काबू पा लिया है और स्थिति नियंत्रण में है।
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी दो दिन पहले हिस्सा लिया था। आग लगने के वक्त अभिनेता मुकेश खन्ना भी मौजूद थे, जोकि शक्तिमान धारावाहिक से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। हालांकि आग लगने से पहले वह कार्यक्रम से जा चुके थे।
आपको बता दें कि श्री वैदिक मिशन ट्रंस्ट पिछले 18 वर्ष से प्रांसला में दस दिन का यूथ कैंप आयोजित करती आ रही है, यह कार्यक्रम राष्ट्र कथा शिविर श्रंखला के तहत कराया जा रहा था। इस कैंप के जरिए लोगों को एक मंच दिया जाता हा जहां युवाओं के न्यूट्रीशन सहित राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, धार्मिक मेलजोल सहित मार्शल आर्ट आदि की ट्रेनिंग दी जाती है। इस वर्ष यह 18वां राष्ट्र कथा शिविर था, जिसमे 16000 बच्चे जोकि 8-18 वर्ष की आयु के हैं, हिस्सा ले रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications