महिला ने शरीर में छिपा रखा था 27 लाख का सोना, कस्टम विभाग ने ऐसे पकड़ा

नई दिल्ली। कस्टम अधिकारी उसपर बहुत देर से नजरें बनाए हुए थे। उन्हें लग रहा था कि कुछ गड़बड़ जरूर है। अधिकारियों को इस बात का अंदेशा हो गया था कि वो महिला कुछ न कुछ छिपाकर ले जा रही है। उस वक्त अधिकारियों ने महिला को रोका तो उनको यकीन ही नहीं हो रहा था वो अपने शरीर में सोना छिपाकर ले जा रही थी जिसकी कीमत लाखों में है।

शरीर में छिपा रखा था सोना

शरीर में छिपा रखा था सोना

सोने की स्मगलिंग का ऐसा मामला शायद ही पहले देखा गया हो। कस्टम अधिकारियों द्वारा जांच करने पर महिला के पास से 2 गोल्ड बार बरामद हुए। महिला ने ये गोल्ड बार अपने शरीर में छिपा रखा था। अधिकारियों ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि सोने की कीमत करीब 27.54 लाख है। महिला के पास से 900 ग्राम सोना बरामद किया गया है।

सोने की स्मगलिंग में पकड़ी गई महिला

सोने की स्मगलिंग में पकड़ी गई महिला

अधिकारियों द्वारा बताया गया, 'महिला ने पूछताछ के दौरान कहा कि वो पहले भी इस प्रकार से सोने को छिपाकर लाने का काम करती रही है और वो अपने शरीर में छिपाकर 700 ग्राम सोना पहले भी ला चुकी है।' बताया जा रहा है कि वो वह एक घरेलू महिला है और उसे गोल्ड लाने के लिए कमिशन मिलता है।

कस्टम विभाग को हुआ था शक

कस्टम विभाग को हुआ था शक

दरअसल, कस्टम विभाग के अधिकारियों को महिला के चलने के अंदाज पर शक हुआ और उन्होंने उसपर नजर रखनी शुरू कर दी। जब उन्हें इस बात का यकीन हो गया कि महिला ने अपने शरीर में कुछ छिपा रखा है, उसे रोका गया। इसके बाद जो कुछ भी सामने आया, वो हैरत में डालने वाला था।

ये भी पढ़ें: अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भारत को बड़ी सफलता, कोर्ट ने मिडलमैन के प्रत्यर्पण का फैसला सुनाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+