बीते 24 घंटे में कोरोना से 27 की मौत, 60 हजार के पार हुई एक्टिव केस की संख्या
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9,111 नए मामले सामने आए हैं। पिछले दिनों के मुकाबले संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 27 पर पहुंच गई है।

देश में कोरोना वायरस के कारण स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,111 नए मामले सामने आए हैं, जबकि अगर बीते दिनों की अपेक्षा कोरोना केस की संख्या में कमी आई है पहले ये संख्या 10093 थी। वहीं, सरकार कोरोना में एहतियात बरतने की अपील के साथ मास्क लगाने पर जोर दे रही है। लेकिन मरने वालों का आंकड़ा 27 पहुंच गया है।
कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में मामूली राहत के बाद 9111 नए केस सामने आए हैं, जबकि 6313 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, पूरे देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या की बात करें तो ये 60313 है। इस पर लगातार नजर बनाए हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, कोरोना वायरस के केस बढ़ने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि कोरोना के बढ़ने का कारण कोविड प्रोटोकॉल के पालन में ढिलाई या नियमों का उल्लंघन है। साथ ही लोगों ने बिना मास्क के निकलना शुरू कर दिया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है।
इसके साथ ही कोरोना का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 8.40 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.94 फीसदी पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीते 24 घंटे में 1,08,436 टेस्ट हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों मे मरने वालों की संख्या का आंकड़ा 27 पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें: Weather Update: प. बंगाल में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, Heatwave से सतर्क रहने की सलाह, अपने इलाके का हाल जानिए












Click it and Unblock the Notifications