Weather Update: प. बंगाल में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, Heatwave से सतर्क रहने की सलाह, अपने इलाके का हाल जानिए
Weather Update: भीषण गर्मी की मार झेल रही जनता को गर्म हवाओं की मार कुछ दिन और झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार लू से तत्काल राहत की उम्मीदें नहीं हैं। केरल, तेलंगाना ओडिशा और बिहार में जनता बेहाल है। जानिए अपडेट

Weather Update: भीषण गर्मी में लू और गर्म हवाओं के थपेड़े झेल रही जनता बारिश और गर्मी से राहत के लिए दुआएं मांग रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार लद्दाख और केरल में बारिश के आसार हैं।
हालांकि, देश के कई भागों में गर्म हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। मध्य और पूर्वी भारत में उमस भरी गर्मी है, तो कुछ हिस्सों में बारिश की फुहार से मौसम सुहाना होने का संकेत मिल रहा है। आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए
सूरज की तपिश का आलम ये है कि तेलंगाना, केरल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान गत कई दिनों से 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है।
तापमान बढ़ेगा, पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत
आईएमडी अधिकारी नरेश कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिम भारत में तापमान और बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट भी होगी। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे
पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी का प्रकोप देखते हुए सरकार ने स्कूल-कॉलेज के बच्चों को राहत दी है। राज्य में सभी स्वायत्त, राज्य, केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त और निजी विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेज 17 अप्रैल से बंद रहेंगे।
दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिले
पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों को छोड़कर बाकी प्रदेश में गर्मी और हीटवेव की मौजूदा गंभीर स्थिति के कारण एक सप्ताह के लिए संस्थानों को बंद रखा जाएगा।
बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका
उत्तर पश्चिमी भारत में कई जगहों से बारिश की खबरों के बाद गर्मी से राहत भी मिली है। हालांकि, कई जगहों पर तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है।
कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के भी कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। बारिश की फुहार के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है।
Heatwave से सतर्क रहने की सलाह
जम्मू कश्मीर में बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है। हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी प्रदेशों में भी ओले गिरने का पूर्वानुमान है। प. बंगाल और बिहार के साथ दिल्ली-NCR और यूपी में लू से अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।
तेलंगाना में ताप का एहसास
गौरतलब है कि तेलंगाना में मौसम अत्यधिक गर्म होने के आसार हैं। हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
ओडिशा में भी भीषण गर्मी, और बढ़ेगा तापमान
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भी तापमान बढ़ रहा है। पूर्वी राज्य ओडिशा की राजधानी में सुबह साढ़े 11 बजे तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। शहर का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस और बढ़ने की आशंका है।
गर्मी और लू से बचने के उपाय
बारीपाड़ा में तापमान करीब 40 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों को गर्म मौसम के दौरान घर से बाहर निकलते समय हल्के कपड़े पहनने और पानी की बोतल ले जाने की सलाह दी जा रही है।
इन जिलों में गर्मी से राहत के आसार
ओडिशा के रायगड़ा, कोरापुट, कंधमाल, कालाहांडी, नबरंगपुर, रायगड़ा से दक्षिण ओडिशा के गंजाम के कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। IMD का पूर्वानुमान है कि गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
केरल में सामान्य नहीं है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, केरल में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलप्पुझा, कोट्टायम, कन्नूर और कोझिकोड जिलों में लगभग 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
कई इलाकों में 40 से भी ऊपर गया पारा
केरल में भीषण गर्मी का अंदाजा इससे भी होता है कि तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले जिलों में एर्नाकुलम प्रमुख है।
Recommended Video
इन क्षेत्रों में बढ़ रहा तापमान
केरल के कूटट्टुकुलम, कन्नूर जिले में चेम्परि और इरिक्कूर, पलक्कड़ जिले में कोल्लनकोड, मलमपुझा बांध मन्नारक्कड़, ओट्टापलम और पोथुंडी बांध और त्रिशूर जिले में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है।
-
Delhi Weather: सावधान! मार्च में 50 साल की सबसे खतरनाक गर्मी, IMD ने दी और बुरी खबर, 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? -
Aaj Ka Mausam: गुजरात-राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? कहां होगी बारिश? -
Bengaluru Weather: बेंगलुरु को लगी बुरी नजर! आसमान से उगल रहा आग, पारा पहुंचा 35 पार, हीटवेव का Alert जारी -
Uttarakhand Weather today मौसम का यू टर्न, पारा चढ़ने के साथ ही बारिश बर्फबारी के आसार, जानिए कहां और कब तक -
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार-एमपी में चढ़ा पारा, हिमाचल- UTT में रेन अलर्ट, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल? -
Mumbai Weather: मुंबई का पारा मार्च में ही हुआ 40 पार, आने वाले दिनों में पानी की भी होने वाली है भारी किल्लत! -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications