नई पीढ़ी को लुभाएगा वनइंडिया का नया रूप: स्थायित्व और गतिशीलता का संगम, अनेकता में एकता का संदेश
देश का अग्रणी न्यूज पोर्टल वनइंडिया पिछले 25 सालों से कई भाषाओं में देश-विदेश की तमाम खबरें आपको देता रहा है और आने वाले वक्त में भी आपकी सेवा के लिए आगे भी ऐसे ही प्रतिबद्ध रहेगा। सतत विकास की प्रक्रिया में बदलते समय के साथ वनइंडिया के कलेवर में नया बदलाव आया है। अब वनइंडिया रीब्रांडिंग के साथ नए अवतार में आपके सामने पेश है।
वनइंडिया का ये बदलाव हमारे भविष्य की नई पहचान है। यह परिवर्तन वनइंडिया के नए दृष्टिकोण को दिखाता है, ये बदलते जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहता है और अपने पाठकों को हर वक्त कुछ नया देने की कोशिश में लगा है। वनइंडिया का ये बदलाव युवा भारत को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण को भी दिखाता है।

वनइंडिया एक प्रमुख डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारतीय दर्शकों को व्यापक समाचार, मनोरंजन और हाई क्वालिटी कंटेंट प्रदान करने के लिए समर्पित है। एकता, खुलेपन और असीम अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ वनइंडिया डिजिटल स्पेस में कुछ नया करने की कोशिश करता रहेगा और इसका नेतृत्व करना जारी रखेगा।
वनइंडिया: जगह वही, पहचान नई
नए वनइंडिया का स्टेटमेंट है 'There's only Oneindia'। इस टैगलाइन का अर्थ है कि आपको एक ही जगह हर वर्ग के लोगों के लिए हर तरह का कंटेंट मिल जाएगा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर तरह के पाठकों को ध्यान में रखते हुए वनइंडिया ने अपनी नई पहचान बनाई है।
यह वनइंडिया के भविष्य में होने वाले बदलावों को खुले दिल से अपनाने के दृष्टिकोण को दिखाता है। लेकिन इसके साथ ही ये अपनी विरासत और जड़ों को भी जोड़कर रखना जानता है। यह नई पहचान वनइंडिया के लिए और आपके लिए असीमित अवसरों के द्वार खोलती है। वनइंडिया ये सुनिश्चित करता है कि हम हर भारतीय तक इसका लाभ पहुंचा सकें।
वनइंडिया की यात्रा: 25 सालों से आपकी सेवा में प्रतिबद्ध और आगे भी रहेगा
वनइंडिया की शुरुआत 1999 में Indiainfo.com के रूप में लॉन्च की गई वेबसाइट से हुई थी। वनइंडिया ने शुरुआत में Gen X का ध्यान आकर्षित किया और पिछले 25 सालों में Gen Z और उससे आगे के लोगों को जोड़ने के लिए हर दिन पहल कर रहा है। वनइंडिया आज 11 भाषाओं में आप तक पहुंच रहा है। 25 सालों की यह ऐतिहासिक यात्रा वनइंडिया की विविधतापूर्ण दर्शकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दिखाती है और वनइंडिया इसी लगन से आगे भी लगा रहेगा।
एक ब्रांड के तौर पर वनइंडिया का वादा है कि वह सच्ची और अच्छी खबरें सबसे तेज आपके पास लेकर आएगा। इस रीब्रांडिंग का मकसद वनइंडिया के दर्शकों को सशक्त बनाना है, जो अपने ज्ञान, अनुभव और सामाजिक स्थिति को उन्नत करने की तलाश में हैं।
वनइंडिया का नया लोगो
वनइंडिया का डिजाइन किया गया नया लोगो, स्थायित्व और गतिशीलता दोनों को दिखाता है। वनइंडिया भारत के जड़ों को जोड़कर रखते हुए युवा पीढ़ी को भी साथ लेकर चलना चाहता है। Oneindia के लोगो का 'O' 'विचारों की स्वतंत्रता' को दिखता है। वहीं लोगो का बाकी हिस्सा 'विविधता में एकता' को दिखाता है। वनइंडिया ने लोगो का रीडिजाइन ब्रांड को सुसंगत और पहचानने योग्य बनाने के लिए किया है।
बहुभाषी मीडिया: नाम एक भाषा अनेक
Oneindia भारत के उन मीडिया कंपनियों में शामिल है, जो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की सारी भाषाओं में आपको कंटेंट देता है। वनइंडिया आपकी पसंदीदा भाषा में आकर्षक सामग्री प्रदान करता है। वनइंडिया अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, मराठी, गुजराती, ओड़िया, बंगाली और पंजाबी में आप तक सबसे सच्ची और अच्छी खबरें पहुंचाता है। वनइंडिया अपने दर्शकों की विविध भाषाई प्राथमिकताओं को पूरा करना आगे भी जारी रखेगा। वनइंडिया की कोशिश भारत के हर एक भाषा में आप तक पहुंचना है।
वनइंडिया: भारत के 5 में से 1 इंटरनेट यूजर को जोड़ता है
वनइंडिया पोर्टल्स पर हर महीने करीब 200 मिलियन यूजर्स आते हैं। हर पांच में से एक भारतीय इंटरनेट उपयोगकर्ता हर वक्त इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ा होता है। इसका अर्थ हुआ कि भारत में इंटरनेट की दुनिया में कम से कम 25 प्रतिशत लोगों तक वनइंडिया की पहुंच है। ये आंकड़े इस बात का सबूत है कि वनइंडिया डिजिटल स्पेस का अहम खिलाड़ी है। वनइंडिया देशभर में एक विशाल और विविध दर्शकों को प्रभावी ढंग से जोड़ने की क्षमता रखता है।
वनइंडिया: ब्रांड हाउस के बारे में जानें
वनइंडिया केवल एक पोर्टल नहीं बल्कि कई प्रकार के विशेष पोर्टल्स का हब है, जो देश के हर वर्ग के रुचियों को पूरा करता है और समग्र अनुभव को बढ़ाता है। ये सारे पोर्टल समुदायों और विविध रुचियों को एक साथ लाते हैं। जानिए हमारे पोर्टल के बारे में...
- FilmiBeat: मनोरंजन
- DriveSpark: ऑटोमोटिव
- GoodReturns: वित्त/पर्सनल फाइनेंस
- MyKhel: खेल
- GizBot: प्रौद्योगिकी
- NativePlanet: ट्रेवल
- BoldSky: लाइफस्टाइल
- CareerIndia: शिक्षा/जॉब
- HitzFeed: वायरल कंटेंट
वनइंडिया: प्रगति के लिए प्रतिबद्धता
यह रीब्रांडिंग Oneindia की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और सकारात्मक बदलाव लाने और जीवन को प्रभावित करने की हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है।
विज्ञापनदाताओं के लिए सबसे सटीक और विश्वसनीय अवसर
वनइंडिया विज्ञापनदाताओं को सबसे सटीक और विश्वसनीय अवसर देता है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसे यूजर्स और विज्ञापनदाताओं के बीच लाभकारी संबंध को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। वनइंडिया यह सुनिश्चित करता है कि दोनों पक्षों को पूरा लाभ मिले। संतुलित और निष्पक्ष वातावरण बनाए रखना ही, वनइंडिया का एकमात्र मकसद है। वनइंडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर कोई संतुष्ट और जुड़ा हुआ महसूस करता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications