पतंग उड़ाने के लिए मांझा मांगने आया दोस्त, तो पांच बार चाकू से किया वार

दिल्ली के ज्योति नगर में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर पांच बार चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। युवक ने मांझा मांगने पर दोस्त पर इतना घातक वार किया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। 22 वर्षीय पीड़ित युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

नई दिल्ली। दिल्ली के ज्योति नगर में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर पांच बार चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। युवक ने मांझा मांगने पर दोस्त पर इतना घातक वार किया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। 22 वर्षीय पीड़ित युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Crime

बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकूओं से वार कर दिया। 22 वर्षीय पीड़ित रोहित कुमार बुधवार को अपने परिवारवालों के साथ पतंग उड़ा रहा था। उसे और मांझे की जरूरत पड़ी तो वो अपने दोस्त नितिन के पास और मांझा मांगने गया। बस इतनी सी बात से नितिन नाराज हो गया और उसने रोहित को दूसरे माले पर लगे ग्रिल की तरफ धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों दोस्तों में झगड़ा शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें: महराजगंज के मदरसे में छात्राओं को राष्ट्रगान गाने से रोका, वीडियो हुआ वायरल

विवाद बढ़ने पर नितिन ने अपने दो दोस्तों को चाकू लाने के लिए कहा। इसके बाद नितिन ने रोहित पर चाकू से पांच बार वार किया। 25 वर्षीय नितिन और उसके दोनों साथी रोहित को वहीं मरता छोड़ भाग निकले। उस बिल्डिंग के नीचे खड़े एक युवक पर खून कि बुंदें गिरी तब उसे जाकर रोहित के बारे में पता चला और उसने आसपास सूचना दी। तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई, जिसके बाद रोहित को अस्पताल ले जाया गया।

उत्तर-पूर्व डीसीरी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एक केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कई रेड मारने के बाद आरोपी नितिन और मॉन्टी पुलिस के हाथ लगे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: 10वीं क्लास के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+