मुंबई: INS Angre पर तैनात जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

मुंबई। मुंबई में आईएनएस आंग्रे पर इंडियन नेवी के एक सेलर ने खुद को गोली मार ली है। जवान का नाम अखिलेश यादव है और उसकी उम्र 25 वर्ष थी। गुरुवार शाम उसकी लाश खून से लथपथ उसी नेवी स्‍टेशन पर मिली जहां पर वह तैनात था। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्‍होंने क्‍यों खुद को गोली मारी।

indian-navy.jpg

नेवी और पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना से आईएनएस आंग्रे पर हड़कंप मच गया है और इसकी जांच के आदेश नेवी की तरफ से दे दिए गए हैं। नेवी के अलावा मुंबई पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। अखिलेश यादव ने अपनी सर्विस राइलफ से खुद को गोली मारी। घटना को लेकर नेवी की तरफ से जो बयान दिया गया है उसमें यह नहीं बताया गया है कि गोली अचानक चली या फिर किसी और वजह से फायरिंग हुई। अखिलेश यादव को तुरंत ही नेवी के अस्‍पताल आईएनएस अश्विनी ले जाया गया और यहां पर उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया। कोलाबा पुलिस और नेवी अथॉरिटीज ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+